अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में बहन को तीजा लेने आ रहे भाई और उसके दोस्त की मौत, 2 बाइक की भिड़ंत में युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
Brother and his friend who were coming to take sisters teeja died in a collision between an unknown vehicle and a bike a young man died while being taken to the hospital in a collision between two bikes
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बहन को तीजा लेने आ रहे भाई और उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत
गरियाबंद : गरियाबंद। दोपहर करीब 2 बजे के आस पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक भाग गया. यह हादसा नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर गरियाबंद मार्ग पर कोडोहरदी मोड़ के आगे हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार को तीजा लेने अपनी बहन के घर कोडोहरदी के तरफ से मोटरसाइकिल में सवार होकर दो युवक गरियाबंद की तरफ जा रहे थे. तभी अज्ञात वाहन ने युवक को बुरी तरीका से ठोक दिया है. घटना स्थल पर भारी भीड़ लगी हुई है.
युवकों की उम्र करीब 20 से 22 साल की बीच बताया जा रहा है. मृत युवक का नाम गजेंद्र धुर्व दयालु धुर्व जो ग्राम नगरी निवासी है. फिलहाल जाच जारी है. दोनों मृतकों के शव को जिला अपस्ताल लाया गया और उनके परिजनों को खबर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
2 बाइक की टक्कर में युवक की मौत,अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
भिलाई : 2 बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं साथ में बैठा युवक घायल है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है. पूरा मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र के उमदा रोड का है.
हादसे में मरने वाले का नाम मित्तू सांगा है. जो मिनी माता चौक के खुर्सीपार का रहने वाला था. मित्तु सांगा अपने दोस्त के साथ उमदा रोड से भिलाई तीन की तरफ से आ रहा था. उसके साथ दूसरी बाइक में उसके रिश्तेदार थे.
मित्तू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया
अचानक मित्तू की बाइक उसके रिश्तेदार की बाइक से टकरा गई. सभी लोग रोड में जा गिरे. हादसे में मित्तू और पीछे बैठे उसके दोस्त को चोट आई. साथ चल रहे रिश्तेदारों ने फौरन 112 को फोन कर बुलाया. गंभीर चोट आने से मित्तू और उसके दोस्त फौरन एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. लेकिन मित्तू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
पोस्टमॉर्टम के बाद सौंपा गया शव
रात ज्यादा हो जाने के चलते पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी में रखवा दिया था. मंगलवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम हुआ. जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा गया. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
कांकेर : भानुप्रतापपुर में दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमे एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गकोंदल क्षेत्र में दो बाईक सवार आपस में टकरा गए. जिससे बाईक सवार की मौत गई. वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल है. बताया जा रहा है ग्राम चाऊंरगांव निवासी जेठू पुंगाटी 36 साल की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि दूसरा बाईक सवार ग्राम भुरके निवासी राजाराम कोवाची गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक जेठू पुंगाटी कराकी से घर वापस जा रहा था. वहीं राजाराम कोड़ेकुर्से से भुरके जा रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



