सुने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने फरार आरोपी शिवकुमार को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Heard that a man entered a house and raped a woman; police arrested the absconding accused, Shivkumar, and sent him behind bars.
सक्ती/मालखरौदा : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने 21 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पति बाहर काम करता है. पीड़िता घर में अकेली रहती थी. पीड़िता को विगत एक महीने पहले से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था. और 17 नवम्बर 2025 की रात पीड़िता के घर आकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 107/2026 धारा 64(1), 296, 351(3), 331(4) के तहत जुर्म दर्ज कर मामला कर जांच में लिया गया.
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था. पुलिस कोखाबर मिली कि आरोपी शिवकुमार कुर्रे घर आया है. आरोपी को उसके घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. जिस पर आरोपी को 4 अप्रेल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
शिवकुमार कुर्रे पिता स्व आनंद राम कुर्रे उम्र 25 साल ग्राम अमेरा डीह थाना मालखरौदा, जिला सक्ती छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



