भाई ने ब्वॉयफ्रेंड का किया खून, प्रेमी की लाश को लगाई हल्दी, अपनी मांग में भरा सिंदूर, बोली- हो गई शादी, मेरे पिता और भाइयों को फांसी दो
Brother murders boyfriend, applies turmeric to lover's corpse, fills her forehead with vermilion, says, "I'm married, hang my father and brothers."
नांदेड़ : महाराष्ट्र के नांदेड़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां दूसरी जाति की लड़की से प्रेम करने की वजह से एक 20 साल के युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. लड़की के पिता और भाईयों ने पहले तो लड़के को पीटा गया फिर उसे गोली मारी और उसका सिर पत्थर से कुचल दिया. फिर भी लड़की ने प्रेमी के शव से शादी रचाई.
कई लोग प्यार निभाने का दावा करते हैं मगर किन्ही कारणों से निभा नहीं पाते. मगर महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक लड़की ने प्रेमी की मौत के बाद भी उससे प्यार निभाया. लड़की को जिस लड़के से प्यार था, घर वाले उसे पसंद नहीं करते थे. मगर लड़की जिद पर अड़ी थी कि वो शादी करेगी तो बस उसी लड़के से. बस फिर क्या था, लड़की के घर वालों ने लड़के को मार डाला. इससे लड़की सदमे में चली गई. फिर भी उसने लड़के की डेड बॉडी से शादी की. यही नहीं, उसने ये भी कसम खाई कि वो हमेशा उसे ही पति मानेगी और ताउम्र उसके घर में ही रहेगी.
महाराष्ट्र के नांदेड़ में आंचल और सक्षम का तीन साल पुराना प्रेम रिश्ते की जातिगत विरोध के कारण त्रासदी में बदल गया. आंचल के भाई हिमेश ने पुलिस स्टेशन में उकसावे के बाद सक्षम की गोली मारकर हत्या कर दी और सिर पर टाइल से हमला किया. अगले दिन आंचल ने सक्षम के शव से ‘विवाह’ किया और अपने पिता व भाइयों को फांसी की सज़ा देने की मांग की. यह घटना प्रेम पर सामाजिक प्रतिरोध की दर्दनाक कहानी बन गई.
ये लव स्टोरी है है आंचल उम्र 21 साल और सक्षम ताते उम्र 20 साल की. आंचल के भाइयों से दोस्ती के चलते सक्षम का उसके घर आना-जाना हुआ. धीरे-धीरे दोनों के बीच की जान-पहचान प्यार में बदल गई. करीब तीन साल तक उनका अफेयर चलता रहा. जब घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने आंचल पर दबाव बनाया. इसकी वजह, सक्षम का दूसरी जाति का होना था.
हालांकि घरवालों की धमकियों के बावजूद आंचल ने सक्षम के साथ संबंध बनाए रखे. जब आंचल के भाइयों और पिता को पता चला कि वह सक्षम से शादी करने जा रही है तो वो लोग भड़क उठे. इसके बाद उन लोगों को सक्षम को जमकर पीटा. उसके सिर में गोली मारी और पत्थर से सिर कुचल दिया.
जब सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, आंचल उसके घर पहुंच गई. उसने सक्षम के शरीर पर हल्दी लगाई और अपने माथे पर सिंदूर लगाते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड के शव से शादी रचा ली. इतना ही नहीं, आंचल ने यह फैसला भी किया कि अब वह सक्षम के घर पर ही उसकी पत्नी के रूप में रहेगी. बोली- लो अब हो गई शादी.
आंचल के मुताबिक दो पुलिसकर्मियों ने हिमेश को उकसाते हुए कहा, 'अगर इतना ही गुस्सा है, तो जाकर उसे ही खत्म कर दो जिससे यह प्यार करती है.' यह सुनते ही हिमेश आगबबूला हो गया. उसने वहीं चैलेंज किया, 'ठीक है, पहले उसे मारता हूं... फिर थाने आऊंगा.' आंचल को अंदाजा भी नहीं था कि यह चुनौती सक्षम की ज़िंदगी खत्म कर देगी.
शाम को पुराने गंज इलाके में सक्षम अपने दोस्तों के साथ खड़ा था. तभी हिमेश पहुंचा. पहले बहस हुई, फिर गोली चली. गोली सक्षम की पसलियों को चीरती हुई भीतर उतर गई. लेकिन हिमेश रुका नहीं. उसने टाइल उठाकर सक्षम के सिर पर दे मारी और वहीं उसकी मौत हो गई. कुछ ही देर में उसका पिता, भाई और दूसरा भाई गिरफ्तार कर लिए गए.
आंचल ने कहा कि हमारा प्यार जीत गया. सक्षम की मौत हो गई, लेकिन मेरे पिता और भाई हार गए. इसके साथ ही उसने सक्षम के हत्यारों के लिए सजा-ए-मौत भी मांगी है. आंचल ने कहा कि उसने मौत के बाद भी सक्षम से शादी इसलिए रचाई क्योंकि आज भी उनका प्यार जिंदा है. पुलिस ने बताया कि आंचल के भाई हिमेश, साहिल और पिता गजानन ममिदवार की तत्काल गिरफ्तारी कर ली गई है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
पुलिस के मुताबिक आंचल का प्रेमी सक्षम ताटे उम्र 20 साल गुरुवार शाम पुराने गंज क्षेत्र में अपने मित्रों के साथ खड़ा था. तभी उसके और आंचल के भाई हिमेश मामिडवार के बीच झगड़ा हो गया. अधिकारी ने बताया कि हिमेश ने सक्षम पर कथित तौर पर गोली चलाई जो उसकी पसलियों के आर-पार निकल गई. इसके बाद उसने उसके सिर पर टाइल से वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुक्रवार शाम जब सक्षम के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी. तभी आंचल वहां पहुंची। उन्होंने बताया कि आंचल ने सक्षम के शव से विवाह कर लिया और दावा किया कि इससे उनका प्रेम अमर हो जाएगा.
आंचल ने मीडिया से कहा, 'मेरे पिता और भाई जाति के कारण हमारे प्यार को नहीं मानते थे. उन्होंने उसे मार डाला. मैं चाहती हूं कि उन्हें भी वही सज़ा मिले फांसी. उसने यह भी कहा, 'अब मैं सक्षम के घर में ही रहूंगी. मैं उसकी मां-बाप की देखभाल करूंगी.'
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



