विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान दरिंदों ने की दरिंदगी, 50 रुपये देने का झांसा देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, 36 वर्षीय आरोपी ललित गिरफ्तार

Brutality during Vishwakarma immersion: Two minor girls raped after being lured with the promise of ₹50; 36-year-old accused Lalit arrested.

विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान दरिंदों ने की दरिंदगी, 50 रुपये देने का झांसा देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, 36 वर्षीय आरोपी ललित गिरफ्तार

बालोद/गुण्डरदेही : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में विश्वकर्मा पूजा और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपी दोनों बच्चियों को साइकिल से खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चियां चौथी और छठवीं कक्षा में पढ़ती हैं. उनकी उम्र 10 और 12 साल है. घटना के बाद दोनों ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई.
साइकिल पर बैठाकर खेत की तरफ ले गया
पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर की दोपहर गांव में विश्वकर्मा पूजा और विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान आरोपी ललित ठाकुर उम्र 36 साल दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गया, आरोप है कि उसने बच्चियों को साइकिल के कैरियर पर बैठाया और गमछे से बांध दिया, इसके बाद वह उन्हें सुनसान जगह पर स्थित खेत की तरफ ले गया,
खेत में आरोपी ने दोनों बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए उसने बच्चियों को 50-50 रुपये भी दिए. बाद में दोनों बच्चियां घर पहुंचीं और उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी.
लोगों ने बच्चियों को आरोपी के साथ जाते देखा
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय गांव के कुछ लोगों ने आरोपी ललित ठाकुर को बच्चियों के साथ खेत की तरफ जाते देखा था. इसके बाद उन्होंने बच्चियों के परिवार को इसकी जानकारी दी. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की.
गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी ललित ठाकुर शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. वह मजदूरी करने के साथ खेती भी करता है.
एसडीओपी श्रुति सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे 19 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
आरोपी
ललित ठाकुर पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर 36 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?