धमतरी-जगदलपुर नेशनल हाईवे पर टायर फटते ही हुआ हादसा, ब्रेक-शू घिसने से चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, 2 किमी तक लगा जाम
Accident happened as soon as tire burst on Dhamtari-Jagdalpur National Highway, truck caught fire due to wear of brake shoe, driver saved his life by jumping, jam for 2 km
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाइवे 30 पर आयरन से भरी ट्रक में आग लग गई. ट्रक धमतरी-जगदलपुर मार्ग एनएच-30 पर जगतरा टोल के पास जगदलपुर की तरफ से आ रही थी. इसी बीच ट्रक का टायर फटने से आग लग गई. हादसे के बाद खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड से ट्रक में लगी आग को बुझाया गया.
दरअसल, यह पूरा मामला बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र का है. बीती रात करीबन डेढ़ बजे के आस पास की यह घटना बताई जा रही है. ट्रक में आयरन ओर गिट्टी लोड थी. जो जगदलपुर से धमतरी की तरफ जा रही थी. ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. हादसे के समय नेशनल हाईवे सड़क के दोनों तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. जिसकी वजह से करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा. पुरुर पुलिस ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाने के बाद यातायात को दुरुस्त किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



