CM साय ने दी होली की बधाई एवं शुभकामनाएं, गृह ग्राम बगिया में मनाया पर्व, फाग गीत गाकर विधायक रोहित साहू ने मनाया त्यौहार
CM Sai gave greetings and best wishes for Holi, celebrated the festival in native village Bagiya, MLA Rohit Sahu celebrated the festival by singing Faag songs
जशपुर : गृहग्राम बगिया में साय से क्षेत्र से आए लोगों से आत्मीय मुलाकात की. और रंग-गुलाल लगाकर प्रेम और उमंग के पावन पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम टाटीडांड में सपत्नीक भगवान राधाकृष्ण की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एक दिन पहले ही जशपुर रवाना हो चुके थे. उन्होंने लोगों के साथ होली का त्योहार मनाया.
विष्णु देव साय को आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में लोगों को होली की शुभकामनाएँ देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात कर सभी को गुलाल लगाकर त्यौहार की शुभकामनाएं दी.
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी भिलाई के अपने निवास में होली मनाया. इससे पहले वह दिल्ली प्रवास पर थे. लेकिन त्योहार के लिए वह भिलाई लौटे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
फाग गीत गाकर विधायक रोहित साहू ने मनाई होली
राजिम : फाग गीत गाकर विधायक रोहित साहू ने होली मनाई। विधायक साहू ने कहा कि आज मेरे पैतृक ग्राम पिपरछेड़ी (राजिम) में रंगों के पर्व होली के पावन उपलक्ष्य में आयोजित फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुआ. और नगाड़ा बजाकर खुशियों को अभिवर्धन किया। आपसी सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के इस मौके पर उपस्थित जनों को रंगों के पर्व की शुभकामनाएँ दीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



