शोले फिल्म में बसंती के किरदार की तरह अपनी मांग को लेकर प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर में चढ़ा युवक, मचा हड़कंप, लोगों की लगी भीड़
Like the character of Basanti in the film Sholay, a young man climbed a mobile tower for his girlfriend, causing a stir, a crowd of people gathered.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के मैनपुर शंनगर से एक बड़ी खबर निकालकर सामने आई है होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. वहीं देर शाम प्रेमिका की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर में चढ़ गया. यह मामला यह मैनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर युवक चिल्लाने लगा. युवक ने कहा कि जब तक उसे उसकी प्रेमिका नहीं मिलती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा.
इसकी जानकारी मोहल्ले और नगर के लोगों को हुआ और देखते ही देखते चारों तरफ सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मैनपुर एसडीओपी पुलिस विकास पाटले, थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा एवं पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद पहुंचे और युवक को टावर से उतरने हर संभव प्रयास किया गया.
पुलिस के अधिकारी उसकी मानसिक स्थिति को समझते हुए उसे टावर से नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दी. पुलिस द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक, युवक का मानसिक संतुलन अस्थिर बताया जा रहा है. घटना के बाद से पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई शुरु कर दी है और युवक को सुरक्षित उतारने की पूरी कोशिश की जा रही है. घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. और पुलिस अधिकारियों की टीम युवक को सुरक्षित उतारने की हर संभव कोशिश कर रही थी.
युवक करीब 2 घंटे से टावर के ऊपर चढ़ा रहा. चारों तरफ भारी भीड़ लगी रही. मैनपुर नगर के पुराना वीडियो हाल के सामने एयरटेल टावर में युवक चढ़ा. जिससे हड़कंप मच गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



