जन्मदिन के बहाने बुलाकर किया शारीरिक शोषण, फिर शादी का झांसा देकर 20 दिन तक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी भोजराम को किया गिरफ्तार

Called on the pretext of birthday and physically exploited, then raped for 20 days on the pretext of marriage, police arrested the accused Bhojram.

जन्मदिन के बहाने बुलाकर किया शारीरिक शोषण, फिर शादी का झांसा देकर 20 दिन तक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी भोजराम को किया गिरफ्तार

रायगढ़ : एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी भोजराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक महिला ने 31 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी भोजराम यादव से जनवरी 2026 में परिचय हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने. आरोपी ने जन्मदिन के बहाने उसे रायगढ़ बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद काशीराम चौक बायपास स्थित किराए के मकान में करीब 20 दिनों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा. 24 मार्च को आरोपी उसे गांव बरदुला ले गया, जहां शादी से इंकार करते हुए उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर छोड़ दिया.
महिला की इस शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 69, 75(3), 115(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया. जुर्म दर्ज होने के बाद आरोपी भोजराम यादव फरार हो गया था. कोतवाली पुलिस ने लगातार पतासाजी करते हुए 23 अप्रैल को आरोपी भोजराम यादव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t