राजधानी पुलिस ने जुआ पर की बड़ी कारवाई, बेबीलोन कैपिटल होटल से 10 सूखदार और कारोबारी जुआरी गिरफ्तार
Capital Police took major action on gambling 10 dry-bearers and business gamblers arrested from Babylon Capital Hotel
रायपुर : राजधानी पुलिस ने जुआ पर एक बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर के बेबीलोन कैपिटल होटल में पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान जुआ खेलते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन जुआरियों में शहर के कई हाई प्रोफाइल चेहरे भी शामिल हैं.
पुलिस ने मौके पर से 1,98150/- रुपये नगद और ताश की पत्तियां भी जब्त की है. होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है. यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली. जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने बेबीलोन कैपिटल होटल में दबिश दी. होटल के रुम नंबर 115 में जुआरियों को मजमा लगा हुआ था.
मौके से 2 लाख रुपये नगदी और अन्य सामग्री जब्त किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है. होटल बेबीलॉन कैपिटल के मालिक के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है.
पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया. इनमें निखिल सिंघानिया और उसके 9 साथी शामिल हैं. पुलिस ने सिर्फ एक नाम का ही उल्लेख किया है. बाकी नौ जुआरियों का नहीं बताया. आम तौर पर कुछ लो प्रोफाइल जुआरियों के पकड़े जाने पर पुलिस सभी के नाम ही नहीं उनकी फोटो, वीडियो तक जारी करती है. लेकिन इस मामले में नामों का खुलासा भी नहीं किया है. इससे पुलिस पर दबाव को आसानी से समझा जा सकता है.
इधर होटल और पुलिस के सूत्रों ने बताया कि दांव पत्ते से खेले और जीते जा रहे थे. लेकिन विजेता को पेमेंट आन लाइन हो रहा था. इस तरह से रात पुलिस पहुंचते तक 11 लाख रुपए का जुआ हो चुका था. सभी खिलाड़ी शहर के बड़े सराफा कारोबारियों और फाइनेंसरों के पुत्र-परिजन बताए गए हैं. समझा जा रहा है कि इसी वजह से पुलिस अन्य नामों का खुलासा नहीं कर रही है.
सिविल लाइन पुलिस ने कटोरा तालाब के कृष्णा होटल में पिछले दिनों ये 4 जुआरी पकड़े थे. जिदके फोटो भी जारी किये गए और कल रात बेबीलॉन होटल में 10 सभी पर अपराध जुआ एक्ट के तहत लेकिन नामों का खुलासा नहीं किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
पकडे गए रसूखदार जुआरियो के नाम
रित्विक भंसाली,पारस वाधवा,यश चावला,ऋषभ भंसाली,दर्शन मूलवानी ,गौरव गोलछा,अक्षय सचदेव पंकज चावला,निखिल जगताप,निखिल सिंघानिया और बेबीलॉन कैपिटल का मालिक



