RTI के तहत जानकारी नहीं मिलने पर न्याय की आस में जनपद सदस्य समेत ग्रामीण मैनपुर से बिलासपुर हाईकोर्ट 300 किलोमीटर की पदयात्रा शूरु
Unable to get information under RTI, villagers including district members started a 300-km march from Mainpur to Bilaspur High Court in the hope of justice.
गरियाबंद : इंसाफ की उम्मीद और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए आदिवासी अंचल मैनपुर से एक अनोखी पदयात्रा शुरू हुई है. जनपद पंचायत मैनपुर के सदस्य सुखचंद ध्रुव के नेतृत्व में पांच लोगों ने आज शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को जनपद पंचायत कार्यालय मैनपुर परिसर से करीब 300 किलोमीटर लंबी पदयात्रा शुरु की. यह पदयात्रा करीब दस दिनों तक चलेगी और मैनपुर से गरियाबंद, राजिम, रायपुर, सिमगा होते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर पहुंचेगी.
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली जानकारी
पत्रकारों से चर्चा करते हुए जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव ने बताया कि उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2005 के तहत संबंधित विभाग से अहम जानकारियां मांगी थीं. जानकारी उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया. उनके मुताबिक उच्च न्यायालय द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने के बारे में आदेश दिए जाने के बावजूद आज तक उन्हें मांगी गई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा अहम दस्तावेजों और सबूतों को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी उचित जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब न्यायालय के आदेश के बाद भी आम नागरिक को जानकारी नहीं मिल रही है. तो यह प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
आदिवासी अंचल से उठी न्याय की आवाज, 300 किलोमीटर पैदल चलेंगे पांच लोग
जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव के नेतृत्व में आज पांच लोगों ने आप पदयात्रा शुरू किया है. कड़ाके की ठंड की बावजूद इन्होंने न्याय की आस में 300 किलोमीटर पद यात्रा कर बिलासपुर पहुंचकर पूरे मामले से हाईकोर्ट को अवगत कराने की बात कही है. बहरहाल पदयात्रा शुरु होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है.और स्थानिय संबंधित विभाग में हड़कंप देखने को मिल रहा है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



