वन अधिकारी के साथ गाली-गलौच और मारपीट, सागौन तस्करी के फरार पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police arrested five absconding accused of teak smuggling after abusing and assaulting a forest officer and sent them behind bars
बिलासपुर : बीते महीने सागौन तस्करी में शामिल तस्करों ने वन अधिकारी को जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी मिली है. जहां पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विवेक देवांगन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा (कोटा वन वृत) थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 जून 2025 को ग्राम सेमरिया में अवैध तरीके से कुछ लोग सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे की खबर पर वन विभाग की टीम के द्वारा छापामारी की कार्रवाई की गई. इसी दौरान आरोपियों के द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी काम में बाधा डाला गया.
इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर इस घटना में शामिल 01. दिनेश ध्रुव पिता अंधियार सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा 02. नील कुमार घृतलहरे पिता मोहित राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बांधा थाना तखतपुर 3. भुरवा उर्फ अंधियार सिंह पिता गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष 4. शकुन बाई गोड पति तम्पाल सिंह को पूर्व में ही तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था.
इस मामले की जांच के दौरान इस मामले में अन्य लोगों के नाम सामने आए. जो घटना के बाद से फरार हो गए थे. पुलिस ने फरार आरोपी 1. रामेश्वर बंजारे 2. प्रकाश मधुकर 3. पंकज खांडे 4. सनत मधुकर 5. धन्नू पाटले सभी निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 938 घनश्याम आडिल, आरक्षक 252 जलेश्वर साहू की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



