धमतरी में पशु तस्कर गिरफ्तार 10 जर्सी गायों सहित 20 लाख की संपत्ति जब्त, इधर गौशाला भेजने के नाम पर मवेशी चोरी, पकड़े गए दो आरोपी

Cattle smugglers arrested in Dhamtari; assets worth ₹20 lakh, including 10 Jersey cows, seized. Separately, two individuals have been caught for stealing cattle under the pretext of transporting them to a *gaushala* (cow shelter).

धमतरी में पशु तस्कर गिरफ्तार 10 जर्सी गायों सहित 20 लाख की संपत्ति जब्त, इधर गौशाला भेजने के नाम पर मवेशी चोरी, पकड़े गए दो आरोपी

धमतरी में पशु तस्कर गिरफ्तार 10 जर्सी गायों सहित 20 लाख की संपत्ति जब्त
धमतरी : धमतरी में गायों की तस्करी  के मामले में कुरुद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर के नेतृत्व में मुखबिर से मिली खबर के आधार पर  मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर 10 जर्सी गायों से भरा ट्रक पकड़ा गया. जांच के दौरान मवेशियों के खरीदी-बिक्री और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले. पुलिस ने गायों और ट्रक सहित कुल 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
धमतरी में पशु तस्करी का खुलासा:  मरौद टोल प्लाजा पर ऐसे की घेराबंदी
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से खबर मिलने पर  मरौद टोल प्लाजा के पास संदिग्ध अशोक लीलैंड ट्रक नम्बर CG10 BD 2410 को रोककर जांच की गई. ट्रक में 10 जर्सी गायों का परिवहन किया जा रहा था. पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को रायपुर से कर्नाटक ले जाने की बात बताई। हालांकि, गायों की खरीदी-बिक्री और परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके. मामले में पशु संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गायों और ट्रक सहित कुल 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.
बिलासपुर और कोरबा के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें प्रदीप कुमार कश्यप पिता परमेश्वर कश्यप उम्र 38 साल निवासी थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर और मिथलेश कुमार पटेल पिता शिव कुमार पटेल उम्र 22 साल निवासी थाना कटघोरा, जिला कोरबा शामिल हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

गौशाला भेजने के नाम पर मवेशी चोरी, दो और आरोपी गिरफ्तार
कांकेर : कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के करीब 40 गौवंशों को गौशाला भेजने के नाम पर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने धमतरी निवासी हेमंत यादव और खरतूली निवासी प्रियेश साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौवंश बिक्री की रकम में से 32 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मारुति ब्रेजा कार जब्त की है. जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 12.42 लाख रुपये है. मामले में पुलिस अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जिनमें से आठ आरोपियों को पुलिस पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है.
गौशाला भेजने के नाम पर धोखाधड़ी
नरहरपुर निवासी रविकांत ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि क्षेत्र के ग्रामीणों की गाय और बछड़े 30 सितंबर की रात से लापता हैं. जांच में पता चला कि हिमांशु तिवारी और गौरव सोरी ने आवारा और लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजने की बात कहकर ग्रामीणों से संपर्क किया था. आरोपियों ने मवेशियों को धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र स्थित पंडरीपानी गौशाला भेजने का दावा किया था. इसके बाद वे नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से करीब 40 गौवंशों को पिकअप वाहनों में भरकर ले गए. ग्रामीणों ने जब संबंधित गौशाला पहुंचकर जानकारी ली. तो वहां नरहरपुर से कोई भी मवेशी नहीं पहुंचने की बात सामने आई.
ओडिशा में बेचे गए मवेशी
पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों ने गौशाला भेजने के बहाने करीब 40 गौवंशों की चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने धमतरी में घेराबंदी कर मुख्य फरार आरोपी हेमंत यादव और प्रियेश साहू को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पहले गिरफ्तार हिमांशु तिवारी और गौरव सोरी के साथ मिलकर चोरी किए गए मवेशियों को ओडिशा के पापड़ाहांडी ले जाकर 85 हजार रुपये में बेचा था. आरोपियों ने खुद को बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए दूसरी जगह से मवेशी लाकर उन्हें नरहरपुर से लाए गए मवेशी बताया था.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb