छग में UPSC-PSC की कोचिंग के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी, डायरेक्टर पवन और उनकी पत्नी रुबी फरार, सैलरी चेक भी बाउंस
Cheating of Rs 18 lakh in the name of UPSC PSC coaching in Chhattisgarh Director Pawan and his wife Ruby absconding salary check also bounced
रायपुर : यूपीएससी-पीएससी की कोचिंग के नाम पर ढेड़ दर्जन छात्रों से 18 लाख की ठगी करने वाले डायरेक्टर पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सरस्वती नगर थाने में पीड़ित छात्रों ने कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रुबी मजूमदार पर ठगी का आरोप लगाया है. बच्चों का आरोप है कि कोचिंग में पढ़ाई के लिए उन्होंने पैसे इकट्ठा कर कोचिंग में फीस जमा की थी. लेकिन डायरेक्टर इन पैसों को लेकर फरार हो गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक ढेड़ दर्जन बच्चों ने कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर और उनकी पत्नी के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. छात्रों ने बताया कि डायरेक्टर पवन टांडेश्वर और उनकी पत्नी रुबी मजूमदार ने यूपीएससी-पीएससी की तैयारियों के लिए कोचिंग एकेडमी शुरु की थी. करीब ढेड़ दर्जन बच्चों ने एडमिशन के नाम पर टोटल 18 लाख रुपये जमा किया था. लेकिन बीच में ही डायरेक्टर ने कोचिंग संस्था को शिफ्टिंग के नाम पर क्लास बंद कर दिया.
बच्चे कोचिंग खुलने का इंतेजार करते रहे. कुछ दिन बीत जाने के बाद भी जब कोचिंग संस्था शुरु नहीं हुई तो उन्होंने डायरेक्टर से संपर्क किया. पति-पत्नी ने बच्चों को कुछ दिनों तक अपनी बातों में उलझा कर रखा. इसके बाद दोनों पति-पत्नी बच्चों के नंबरों को ब्लैक लिस्ट कर फरार हो गए. बच्चे खुद को ठगा महसूस कर इसकी शिकायत सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराइ है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर डायरेक्टर और उसकी पत्नी की तलाश कर रही है,
बताया जा रहा है कि एकेडमी में पढ़ाने वाले फैकल्टी की सैलरी चेक में दी गई थी. जब चेक को बैंक में लगाया गया तो साइन मैच नहीं होने से चैक भी बाउंस हो गया. इस मामले में फैकल्टी ने भी जुर्म दर्ज कराया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



