छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया जारी, 5967 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर को लिखित परीक्षा, आवेदन की आख़री तारीख 27 अगस्त

Chhattisgarh Police recruitment process continues, recruitment will be done on 5967 posts, written exam on 14 September, last date of application is 27 August

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया जारी, 5967 पदों पर होगी भर्ती, 14 सितंबर को लिखित परीक्षा, आवेदन की आख़री तारीख 27 अगस्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. अभ्यर्थियों के लिए आवेदन भरने की आख़री तारीख 27 अगस्त तय की गई है. वहीं, पात्र उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी.
इस बार पुलिस विभाग में कुल 5967 पदों पर आरक्षकों की भर्ती की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट पहले ही संपन्न हो चुका है और अब योग्य अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी.
यह भर्ती प्रदेश के छह पुलिस रेंज और 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए की जा रही है.
युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा मौका है. क्योंकि छत्तीसगढ़ पुलिस बल में शामिल होने का सपना देखने वाले हजारों उम्मीदवारों को अब आख़री परीक्षा का सामना करना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t