शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर विवाद, मारपीट और ढाबे में तोड़फोड़ करने वाले एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Four accused including a minor arrested for quarrel, assault and vandalism in a Dhaba for not paying for drinking alcohol
बिलासपुर/चकरभाठा : बिलासपुर जिले की चकरभाठा थाना पुलिस ने गुरुनानक ढाबा में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चार बदमाशों के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुशल माखीजा ने 19.08.2025 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 अगस्त की रात करीब 11 बजे अंकित तिवारी, छोटू उर्फ हितेश कश्यप और उनके साथियों ने गुरुनानक ढाबा में वाद-विवाद किया था. इसके बाद 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे आरोपी फिर ढाबे में घुस गए और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की. पैसा न देने पर ढाबा संचालक से मारपीट की और कांच का दरवाजा तोड़फोड़ दिया.
ढाबा संचालक कुशल माखीजा ने इस मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में दर्ज कराई. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने फौरन टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरु की और उन्हें उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की. जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया. वहीं इस वारदात में शामिल एक नाबालिग को बाल अदालत में पेश किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
अंकित तिवारी पिता अश्वनी तिवारी उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्रमांक 15, मंगला बिलासपुर
छोटू उर्फ हितेश कश्यप पिता दऊवा प्रसाद कश्यप उम्र 30 साल निवासी राम मंदिर के पास तिफरा
निखिल चंद्राकर पिता स्व विश्राम चंद्राकर उम्र 25 साल निवासी बछेरापारा तिफरा बिलासपुर
अनिल सोनी उर्फ डोम पिता शंकर लाल सोनी उम्र 30 साल निवासी विष्णु चौक तिफरा बिलासपुर
एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



