नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क, एनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव से ने दी मंजूरी

Chhattisgarh's first pharmaceutical park will be built in Nava Raipur, NRDA gave 142 acres of land, Chief Minister Vishnu Dev gave approval

नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क, एनआरडीए ने दी 142 एकड़ जमीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव से ने दी मंजूरी

नवा रायपुर में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला फार्मास्युटिकल पार्क, NRDA ने दी 142 एकड़ जमीन

रायपुर : छग में सेंट्रल इंडिया का नया फार्मास्युटिकल हब बनने जा रहा है. मुख्यमंत्री ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. फार्मास्युटिकल पार्क से नए अनुसंधान, विकास और अंतर्राष्ट्रीय निवेश में वृद्धि हेतु नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) द्वारा सेक्टर 22 ग्राम तूता में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) को फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना के लिए 141.84 एकड़ भूमि आबंटित की गई है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति में भी फार्मास्युटिकल क्षेत्र के उद्योगों को कई सुविधाएं और रियायतें दिए जाने का प्रावधान किया गया है. फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना से घरेलू एवं वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा उत्पादों की बढ़ती मांग को हम आसानी से पूरा कर पाएँगे. फार्मास्युटिकल पार्क में आयुष उत्पादों में विशेषज्ञता वाली फार्मास्युटिकल इकाइयों को सभी जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. यह पार्क फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स और एक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) सहित आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस होगा. अनुसंधान और विकास केंद्र और परीक्षण प्रयोगशाला जैसी जरुरी सेवाएं भी इसमें शामिल रहेगी.
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फार्मास्युटिकल सेक्टर में वृहद उद्यम के लिए परियोजना में स्थायी पूंजी निवेश की मदों पर निवेश होने वाली राशि के 100% तक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन प्रदान किए जाने का प्रावधान है. फार्मास्युटिकल इकाईयों को वाणिज्यिक उत्पादन शुरु करने के दिनांक से लेकर 12 साल तक भुगतान किये गए नेट एसजीएसटी अधिकतम स्थायी पूंजी निवेश के 100% तक की प्रतिपूर्ति किए जाने या स्थायी पूंजी निवेश अनुदान दिए जाने का प्रावधान है. 50 करोड़ से ज्यादा लेकिन 200 करोड़ रुपए से कम पूंजी निवेश पर अनुदान की अधिकतम राशि 60 करोड़ रुपए, 200 करोड़ से ज्यादा लेकिन 500 करोड़ रुपए से कम के पूंजी निवेश 150 करोड़ रुपए का अनुदार और 500 करोड़ रुपए से ज्यादा पूंजी निवेश अधिकतम 300 करोड़ रुपए का अनुदान दिए जाने का प्रावधान भी छग सरकार ने किया है.
फार्मास्युटिकल ईकाईयों को 12 साल तक विद्युत शुल्क में छुट, स्टाम्प शुल्क से छुट, पंजीयन शुल्क एवं नवीन विद्युत कनेक्शन पर देय शुल्क में 50% की प्रतिपूर्ति सहित अन्य कई रियायतें दिए जाने का प्रावधान छत्तीसगढ़ सरकार की नवीन औद्योगिक नीति में किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि और अरुण जेटली की जयंती पर किया नमन

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि और अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया.
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुशाभाऊ जी नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे. राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। कुशाभाऊ ठाकरे ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया. उनके जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी. उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनको  वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था. उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
साय ने कहा कि पटवा जी अनुशासनप्रिय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे. सौम्य व्यक्तित्व, कुशल संगठन क्षमता से युक्त, ओजस्वी वक्ता और विभिन्न जनसमस्याओं को उठाने वाले जुझारु नेता के रुप में पटवा जी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया और किसान हितैषी कई फैसले लिया. वे सहकारी आंदोलन से जुड़े और कई महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला. उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जनोन्मुखी बनाया। उनके कार्यकाल में सहकारी संस्थाओं के जरिए कमजोर वर्गों, शिल्पियों और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के सफल प्रयोग किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI