डॉक्टर बताकर शादी का झांसा, होटल में बुलाकर विधवा महिला से रेप की कोशिश, ब्लैकमेल कर वसूले 4 लाख, आरोपी प्रशांत गिरफ्तार

Claiming to be a doctor, he lured a widow into a hotel and attempted to rape her. He extorted 4 lakh rupees through blackmail. Accused Prashant arrested.

डॉक्टर बताकर शादी का झांसा, होटल में बुलाकर विधवा महिला से रेप की कोशिश, ब्लैकमेल कर वसूले 4 लाख, आरोपी प्रशांत गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में विधवा महिला से दुष्कर्म के प्रयास, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताकर महिला से शादी का झांसा दिया और फिर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर चार लाख रुपये की वसूली की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 8 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान आरोपी से शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताया और जल्द ही परिवार से मिलकर शादी की बात करने का भरोसा दिलाया.
इसी भरोसे के आधार पर दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरु हुई. आरोपी 7 जून 2025 को रायपुर आया और उसे एक होटल में मिलने के लिए बुलाया. होटल में बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की. महिला ने विरोध किया और किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकली. इसके बाद आरोपी ने फोन कर महिला की तस्वीरें वायरल करने और जान से मारने की धमकी देना शुरु कर दिया. आरोप है कि आरोपी ने धमकी और ब्लैकमेलिंग के जरिए किस्तों में कुल 4 लाख रुपये महिला से वसूल लिया.
इस रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 500/2025 के तहत आरोपी प्रशांत मंडल पिता प्रदीप मंडल, उम्र 31 साल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 62, 64, 308(2), 351(3) एवं 308(5) के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया.
ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को रायपुर लाया गया और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस पूरे ऑपरेशन में थाना पुरानी बस्ती के निरीक्षक शील आदित्य सिंह, उपनिरीक्षक जगदंबा तिवारी, आरक्षक 2726 के. मनोज कुमार, आरक्षक 1672 जितेंद्र साहू और आरक्षक 90 रामकृष्ण ठाकुर की अहम भूमिका रही
आरोपी का मूल निवास
मकान नंबर 215, कृष्णा नगर अलीपुर मोरना, थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)
वर्तमान पता
कृष्णा कुंज कॉलोनी, 121 एफ-34, फेस-3, थाना सेक्टर-113, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB