नदी में मिली लाश, पुलिस ने दो दिन में अंधे कत्ल का खोला राज, मामूली विवाद में दोस्त ने उतारा मौत के घाट, आरोपी हत्यारा सुबोध गिरफ्तार

A dead body was found in the river; police solved the mystery of the blind murder within two days. A friend killed the victim over a minor dispute. Accused killer Subodh was arrested.

नदी में मिली लाश, पुलिस ने दो दिन में अंधे कत्ल का खोला राज, मामूली विवाद में दोस्त ने उतारा मौत के घाट, आरोपी हत्यारा सुबोध गिरफ्तार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में चौकी सोनक्यारी क्षेत्र में ईब नदी से बरामद हुए एक व्यक्ति के शव ने पूरे इलाके को दहला दिया था. पुलिस की जांच के आधार पर आरोपी सुबोध बेक को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि शराब के नशे में मामूली विवाद के दौरान हाथापाई से मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी 2026 को ग्राम सरडीह के पास ईब नदी में एक अज्ञात शव मिलने की खबर मिली. चौकी सोनक्यारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और जांच शुरु कर दी. शव की पहचान रामचंद्र राम उम्र 60 साल निवासी ग्राम सरडीह, थाना सन्ना, जिला जशपुर के रुप में हुई. पुलिस ने विधिवत पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया.
मृतक की पत्नी गंजो बाई उम्र 58 साल ने बताया कि 19 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 2 बजे उनके पति खाना खाकर ईब नदी की तरफ निकल गए थे. रात तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए. अगले दिन तलाश के दौरान नदी में उनका शव मिला, जिसके बाद मामला गंभीर रुप से जांच के दायरे में आ गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत की वजह हत्यात्मक है. इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. इसके बाद टीम ने मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और सहकर्मियों से लगातार पूछताछ की, ताकि आखिरी कड़ियों को जोड़ा जा सके.
जांच के दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने बड़ा सुराग दिया. उसने बताया कि 19 जनवरी की शाम वह, मृतक रामचंद्र राम और सुबोध बेक ईब नदी के पास साथ बैठकर शराब पी रहे थे. कुछ देर बाद वह अपने काम से चला गया. जबकि मृतक और सुबोध वहीं रह गए. इससे यह पुख्ता हुआ कि मृतक को आखिरी बार आरोपी के साथ ही देखा गया था.
मिली खबर और जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने सुबोध बेक उम्र 28 साल निवासी ग्राम नगेंदा पत्थर, चौकी आरा, जिला जशपुर (वर्तमान निवास: ग्राम सरडीह) को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि शराब के नशे में मामूली विवाद हो गया था और हाथ-मुक्के से मारपीट के दौरान रामचंद्र राम की मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB