रायपुर में शोभायात्रा के दौरान डांस को लेकर विवाद, पेपर कटर हमला कर 18 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी, फरार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Dispute over dancing during a procession in Raipur leads to the fatal stabbing of an 18-year-old youth with a paper cutter; incident sparks panic; absconding minor accused arrested.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की एक और वारदात सामने आई है. न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके की स्वर्ण जयंती चौक पर शोभायात्रा के दौरान 18 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गौरव सेन के रूप में हुई है. घटना रात करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फिलहाल अज्ञात है. पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है. न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महात्मा गांधी नगर निवासी युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है. मृतक की उम्र 18 साल है और उसका नाम गौरव सेन बताया गया है.
रात 10 से 10:30 बजे के बीच हुई वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना इलाके के महात्मा गांधी नगर की है. रात करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच स्वर्ण जयंती चौक पर शोभायात्रा के दौरान नाचने के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद गौरव सेन की जांघ पर वार कर दिया. और मौके से चला गया. अस्पताल में इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई.
मृतक के भाई अजय सेन की रिपोर्ट पर न्यू राजेंद्र नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की.पुलिस ने आरोपी बालक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में बालक ने विवाद के दौरान पेपर कटर से वार करने की बात बताई. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पेपर कटर जब्त कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



