जल की किल्लत और गंदे पानी की शिकायत 3 दिनों में समस्या का निराकरण नही होने पर व्हाइट हाउस के सामने पार्षद शेख मुशीर देंगे अनिश्चितकालीन धरना
Complaints of water shortage and dirty water Councillor Sheikh Mushir will stage an indefinite sit-in in front of the White House if the problem is not resolved in 3 days
रायपुर : शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड मौदहापारा के पार्षद शेख मुशीर ने पानी की किल्लत से परेशान लोगों की समस्या पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि वार्ड के कई हिस्सों में पानी की किल्लत हैऔर बहुत सारी जगहों पर नाली का गंदा पानी आ रहा है. आज 15 दिनों से हमने जोन 2 में सारी समस्याओं को बताया पर गभीरता पूर्वक कार्य कर समस्याओं का हल नही निकाला गया है.
उन्होंने कहा कि रमज़ान जैसे पवित्र महीने में पूरे वार्ड में पानी के लिये मारामारी है. और गंदे पानी से वार्ड के नागरिकों की तबियत खराब होने जैसी हालत में भी निगम प्रशासन की आंख नही खुल रही है.
आगे शेख़ मुशीर ने कहा कि अभी गर्मी है और हर गर्मी पूरे शहर में पानी की किल्लत होती है. यह सब जानते हैं. फिर भी 24 घंटे पानी योजना को लेकर नए-नए प्रयोग अभी ही किये जा रहे हैं. जो कि पानी की सुचारु व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं. पानी की किल्लत और गंदे पानी की लगातार शिकायत का निराकरण नही होने की वजह से जनता के हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने 3 दिन के भीतर समस्या का निराकरण नही होने पर मैं अनिश्चित कालीन धरने पर बैठूंगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



