कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा कोरबा से पहुंची बेमेतरा, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने राजधानी में तला पकौड़ा, मैनपुर में अनोखा प्रदर्शन
Congress's Voter Rights Yatra reached Bemetara from Korba; Youth Congress fried pakoras in the capital on the Prime Minister's birthday, and a unique demonstration took place in Mainpur.
रायपुर : वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत वोटर न्याय यात्रा का दूसरा दिन कोरबा से शुरु हुआ. पाली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. उसके बाद रतनपुर में दूसरे दिन की पहली सभा को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया. रतनपुर से यात्रा तखतपुर पहुंची जहां पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन हुआ. उसके बाद मुंगेली में वोटर अधिकार पदयात्रा हुई. इसके बाद विशाल आमसभा का आयोजन स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण मुंगेली में हुआ. मुंगेली से यात्रा नवागढ़ होते हुए बेमेतरा गई. जहां पर आम सभा और मसाल जुलूस निकाला गया. यात्रा के मार्गों पर जगह-जगह कांग्रेस जनों ने और आम जनता ने मंच बनाकर जोरदार स्वागत किया.
रतनपुर और मुंगेली में आम सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि देश में जो संकट पैदा किया है. निर्वाचन आयोग ने लोगो के सबसे बड़े अधिकार वोट को छीनने की जो कोशिश की जा रही है. जगह-जगह पर उसको रोकने के लिये इस देश में लोकतंत्र हमेशा मजबूत रहे इस अभियान को लेकर वोट चोरी को रोकने के लिये पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घूम रहे हैं और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के लोगो ने इस मुद्दे को समझा है. आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के लोग अपने अधिकारो की रक्षा करने के लिये कांग्रेस नेताओं का समर्थन करते हुये इस देश में जो हालात पैदा कर रहे हैं कि वोट चोरी करने की हिम्मत कोई न कर सके. आज यह अभियान चला है हस्ताक्षर अभियान करोड़ो लोगो के हस्ताक्षर हम दिल्ली में जाकर निर्वाचन आयोग को देंगे. और दबाव बनायेंगे कि जिस तरह से लोगो के नाम काट रहे हो और लोगो के नाम जोड़ रहे हो. बिलासपुर में दर्जनो की तादाद में जिनकी उम्र 125 साल, 120 साल, 117 साल उनके नाम हैं और जिंदा है उनको मरा हुआ दिखा दिया. एस आई आर के नाम पर लाखो लोगो के नाम बिहार में काट दिये, कई स्थानों पर एक मकान में 200 से 250 वोट दिखा दिये, इस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रमाण दिया कर्नाटक में और तथ्यों के साथ आंकड़ो के साथ दिखाया कि कैसे वोट चोरी कर चुनाव के परिणाम बदले जा रहे हैं. वोट के अधिकार से वंचित रहे गये तो कोई विकास का बात नहीं कर सकता. जो सबसे गरीब है, पिछड़ा, दलित आदिवासी है अगर उन लोग वोट डाल नहीं पायेंगे तो, जो हमारी आस्था है जो प्रणाली में वो पूरे खतरे में आ जाएगी. इस अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे सड़को पर जा रही है और इस मुद्दे को समझा और दबाव बने जो लोग सत्ता में बैठे हैं. उनको लगता है कि जनता को आप भ्रमित करते रहो.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एनएचएम के माता, बहनों हड़ताल में बैठे हुये हैं., युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है. किसानों के लिये डीएपी नहीं है, यूरिया नहीं है, क्योंकि ये सरकार वोट चोरी कर सत्ता हासिल करने वाली है. इसलिये सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. किसानों को मरना है मरने दो, युवाओं को मरना है मरने दो, गली-गली में नकली शराब बिक रही है. ड्रग्स यहां पहुंच रहे हैं. और बिलासपुर में रोज के रोज लाईव मर्डर केस हो रही हैं. और हर दिन रेप, मर्डर जैसे घटनायें हो रही हैं. पूरा छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था मामला में पूरा खत्म हो चुकी है. हर वर्ग के लोग और छत्तीसगढ़ की जनता गिन रही हर एक-एक दिन कब पूरे होंगे. तीन साल और कब उखाड़ कर फेंकेगे और फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में खाद की कमी हो गई है और बिजली कटौती हो रही है और बिजली के दाम बढ़ गए हैं. बिजली कटौती हो रही है साय-साय और बिजली बिल आ रहा आय बाय.. इस सरकार में यही चल रहा है. छत्तीसगढ़ मे शिक्षक और एनएचएम कर्मचारियों को आंदोलन चल रहा है. साथ ही मितानिन और पटवारी का भी आंदोलन चल रहा है. किसानों को मुआवजा भी नही मिल रहा है. यह सरकार कुछ भी काम नही कर पा रही है. इस सरकार में बहुत भयावह स्थिति है. छत्तीसगढ़ सरकार को न तो युवा, महिला, किसान किसी की भी फिक्र नही है. सरकार को लोगो का कोई परवाह नहीं है और सरकार को कोई फर्क नही पड़ता है. छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है. रोज हत्याये, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनायें हो रही हैं. इसके बावजूद सरकार को कोई चिंता नही है. सरकार ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी किया है और चुनाव आयोग भी मिला है, दोनो साथ में काम कर रहे है. राहुल गांधी ने वोट चोरी को उजागर किया और वोट चोरी के बारे में बताया कि कैसे मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची में गड़बड़िया किया है. क्योकि मतदाता सूची में एक व्यक्ति के कई सारे में वोटर आईडी बने है. सरकार तो ईवीएम में गड़बड़ी के साथ वोटर लिस्ट में भी गड़बड़ी कर रही है. मोदी सरकार ने 400 सीट का नारा दिया था. लेकिन 240 सीट में सिमट गई. और गड़बड़ी नही किया होता तो 160 सीट में सिमट जाते. मोदी प्रधानमंत्री के कुर्सी में बैठे तो वोट चोरी के कारण बैठे है. इसलिये कांग्रेस पार्टी कह रही है वोट चोर गद्दी छोड़ और यह कार्यक्रम चला रही है.
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो गरीब परिवार के है, किसान परिवार के है, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के है वो वोट नहीं मिला है जो लोकतंत्र के लिये खतरा बन गया है.
इस कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सह प्रभारी विजय जांगिड़, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर : प्रदेशभर में युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाने का ऐलान किया था. इसी ऐलान के साथ बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में युवा कांग्रेस ने अलग-अलग तरीका विरोध दर्ज किया.
देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी दर और युवाओं को रोजगार उपलब्ध न होने की गंभीर समस्या को लेकर रायपुर के रजबंधा मैदान में युवा कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया.
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एमबीए के छात्र के वेश में ठेले पर पकोड़े तलते नज़र आए. इस प्रदर्शन का मकसद यह संदेश देना था कि जब पढ़े-लिखे योग्य छात्र-छात्राओं को रोजगार नहीं मिल रहा है तो उन्हें मजबूरी वश ऐसे छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं. यह प्रदर्शन केंद्र सरकार के रोजगार संबंधी झूठे वादों और असफलताओं को उजागर करने के लिए किया गया.
युवा कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेशभर में किए विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में दावा किया था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. लेकिन आज 11 साल बीत जाने के बाद भी यह वादा अधूरा है. हालत यह है कि देशभर में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती जा रही है. लाखों शिक्षित युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं.
युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में रोजगार देने की बातें जरूर करते हैं. लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है. न सिर्फ हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा अधूरा है बल्कि पिछले 11 साल में भी करोड़ों युवा ठोस रोजगार से वंचित हैं.
इस मौके पर पर बड़ी तादाद में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने नारे लगाकर केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों का विरोध किया. प्रदर्शन स्थल पर युवाओं ने पकोड़ा तलकर सरकार को आईना दिखाने का प्रयास किया और चेतावनी दी कि अगर रोजगार की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस देशभर में और उग्र आंदोलन करेगी.
राजधानी के रजबंधा मैदान में हुए इस अनोखे कार्यक्रम में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, वार्ड के पार्षद शेख मुशीर, रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस सह प्रभारी दीक्षा पांडेय, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आसिफ खान सहित युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
गरियाबंद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर जहां एक ओर भाजपा के नेता जश्न मना रहे है वही दूसरी तरफ युवा कांग्रेस द्वारा तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाकर देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ अपनी नराजगी जताई और हाथो में तख्तियां बैनर झंडे लेकर नौकरी कब मिलेगी तंज कसते हुए नारेबाजी की. और होटल स्टाल लगाकर पकौड़े तले भजिया बनाया, समोसा बनाया. और विरोध प्रदर्शन किया.
इस दौरान युवा कांग्रेस के बिन्द्रानवागढ़ अध्यक्ष अमृत पटेल ने कहा आज देश में युवा डिग्री होने के बावजूद चाय और पकौड़े के दुकान लगाने को मजबूर हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के युवाओ को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. आज उस हिसाब से 16 करोड़ युवाओ को रोजगार मिल जाना था. लेकिन मजबूरन आज राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाने मजबूर हो रहे हैं. देश में पढ़े लिखे युवक सड़को पर भटक रहे है रोजगार नही मिल रहा है.
एनएसयूआई प्रदेश सचिव चित्रांश ध्रुव ने कहा आज देश का युवक अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है. पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उसे नौकरी नही मिल रही है. सरकारी भर्तियां सालो से टलती रहती है और जब होती भी है तो पेपर लीक हो जाते हैं. भाजपा सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. आज का विरोध प्रदर्शन देश भर के युवाओ का आवाज है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



