गौ तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, 7 गायों से भरा पिकअप जब्त, एक आरोपी फरार, तलाश जारी
Cow smuggling racket busted; police arrest two accused and send them behind bars; pickup truck carrying seven cows seized; one accused absconding; search continues
सक्ती : सक्ती जिले में लंबे समय से चल रहे गौ तस्करी के धंधे पर डभरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 नग गायों से भरा पिकअप वाहन बरामद किया है. वहीं, एक आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. जिसकी तलाश जारी है.
डभरा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि ग्राम डूमरपाली में कुछ लोग पिकअप वाहन में ठूस-ठूसकर मवेशियों को भरकर बूचड़खाना ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. इस पर पुलिस ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई.
टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर जेल भेजा . वहीं फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.
आरोपी
मनोज कुमार डनसेना पिता ब्राम्हआनंद डनसेना, निवासी ग्राम निमोही
पुरन सिदार पिता दिनानाथ सिदार, निवासी ग्राम डूमरपाल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



