NHM कर्मियों ने PM मोदी के जन्मदिन पर बांटी खिचड़ी, करवाया मुंडन, सरकार के अल्टीमेटम के बाद आज राजधानी में होगा जेल भरो आंदोलन
NHM workers distributed khichdi and tonsured themselves on PM Modi's birthday. Following the government's ultimatum, a jail-filling movement will take place in the capital today.
बिलासपुर : NHM के संविदा कर्मचारी लगातार 31 दिनों से हड़ताल पर हैं. सरकार की चेतावनी और अल्टीमेटम का असर कर्मचारियों पर नहीं दिखा. उल्टा कर्मचारियों ने आदेश की प्रतियां जलाकर और मुंडन कराकर विरोध दर्ज कराया. वहीं बिलासपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर खिचड़ी का भोग बनाकर लोगों में प्रसाद बांटा.
NHM संगठन ने घोषणा की है कि गुरुवार को रायपुर में प्रदेशस्तरीय जेल भरो आंदोलन होगा. इसमें प्रदेश भर से करीब 16,500 संविदा कर्मचारी शामिल होंगे. संगठन का कहना है कि सरकार अगर दमनकारी रवैया अपनाएगी तो आंदोलन और उग्र होगा.
स्वास्थ्य सचिव और CMHO के उस आदेश में कहा गया था कि 16 सितम्बर तक कार्यभार ग्रहण न करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से अलग कर दिया जाएगा. इस आदेश का कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया. कर्मचारियों ने साफ कहा है कि चाहे बर्खास्तगी हो. वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे. नारे भी लगाए गए. “दमन के आगे नहीं झुकेंगे, दमन किया तो और लड़ेंगे.”
कर्मचारियों की मुख्य मांग नियमितीकरण और ग्रेड पे को लेकर है. संगठन का कहना है कि जब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता. हड़ताल जारी रहेगी.
18 अगस्त से जारी इस हड़ताल ने स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में ज्यादातर सेवाएं ठप हैं. बारिश और मौसमी बीमारियों के दौर में मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है.
संगठन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं. यह आंदोलन और उग्र रुप लेगा. कर्मचारियों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की है. ताकि आमजन को राहत मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



