पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत, खराबी जांचते वक्त अचानक वाहन के चलने से गई जान, जांच में जुटी पुलिस, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
Contract worker killed after being struck by a 'pusher car'; lost his life when the vehicle suddenly moved while he was checking for a fault. Police are investigating, and questions have been raised regarding safety measures.
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. प्लांट में बंद पड़ी पुशर कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मजदूर मशीन में आई तकनीकी खराबी की जांच कर रहा था. तभी यह हादसा हुआ.
बंद पुशर कार के नीचे कर रहा था जांच
शुरूआती जानकारी के मुताबिक ठेका श्रमिक विनोद कुमार सुबह करीब 8:30 बजे स्लैग साइड में बंद पड़ी पुशर कार पर काम के नीचे जाकर कपलिंग बेल्ट लगाने का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक पुशर कार चल गई. जिससे उसका पैर फंस गया. हादसे में वह अनबैलेंस होकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.
बताया जा रहा है कि हादसे में उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया. हादसे की खबर मिलते ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे.
हादसे के वजह की जांच जरुरी
इस हादसे के बाद प्लांट में कामकाज के दौरान सुरक्षा इंतजामों और मशीनों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



