गणेश पंडाल में कटरबाजी, भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाचा के चेहरे और शरीर पर ताबड़तोड़ वार, मचा हड़कंप, आरोपी फरार
Cutting in Ganesh Pandal, uncle attacked on face and body for protesting against molestation of niece, commotion ensued, accused absconding
दुर्ग/भिलाई : प्रदेश में अपराध का ग्राफ एक बार फिर बढ़ गया है। यहां आए दिन अलग अलग जिले से चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि दुर्ग जिले के भिलाई शहर में एक बार फिर कटरबाजी हुई है. सुपेला थाना क्षेत्र के संजय नगर कुम्हारपारा में गणेश पंडाल में बड़ा विवाद हो गया. यहां भतीजी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने प्रसाद बांट रहे चाचा पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई और लहूलुहान चाचा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. मामला सुपेला थाना क्षेत्र के संजय नगर के कुम्हारपारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक घायल सोमराज कुर्रे गणेश पंडाल में प्रसाद बांट रहे थे. इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक उनकी भतीजी से छेड़छाड़ करने लगा. जब सोमराज ने उसे समझाया तो वह भड़क गया और गुस्से में कटर से ताबड़तोड़ वार कर दिया. अचानक हुए हमले से सोमराज लहूलुहान होकर गिर पड़े.
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. भतीजी और मोहल्लेवालों ने मिलकर घायल को सुपेला अस्पताल पहुंचाया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इधर, घायल सोमराज ने हमलावर को पहचानते हुए बताया है कि कटर चलाने वाला युवक उसी मोहल्ले का रहने वाला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



