युवक का अपहरण कर परिजनों से मांगी 3 लाख की फिरौती, पुलिस ने आरोपी सतीश को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A young man was kidnapped and a ransom of Rs 3 lakh was demanded from his family. Police arrested the accused Satish from Uttar Pradesh and sent him behind bars.

युवक का अपहरण कर परिजनों से मांगी 3 लाख की फिरौती, पुलिस ने आरोपी सतीश को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक का 6 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था. फिर उसी के मोबाइल से 3 लाख की फिरौती परिजनों से मांगी जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अपहरण व फिरौती के इसी मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सतीश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बीजपुर से हिरासत में लेकर बसंतपुर लाया गया और पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अपहृत विजयलाल मरकाम अपने बयान में बताया कि 6 अगस्त 2025 को राकेश उर्फ बिल्लू यादव प्रेमनगर चौक में बुलाया और इसी दौरान पंकज मिश्रा, सद्दाम अंसारी, विजय गुप्ता तीनो निवासी बिजपुर थाना बिजपुर जिला सोनभद्र (उ.प्र.) ने एक सफेद रंग के स्वीफ्ट डीजायर कार में आए. बिल्लु यादव ने पंकज मिश्रा से मुझे मिलवाया और बिल्लू यादव से बात करने लगे. इसी बीच पंकज मिश्रा मुझे बोला कि चलो लकड़ी देखकर आते हैं और बिल्लू यादव बोला कि ऋषि को भी ले जाओ. बोलने पर दोनो गाड़ी में बैठ गए और उन दोनो को उ.प्र. बभनी की तरफ ले जाने लगे. रास्ते में आसनडीह पेट्रोल टंकी के पास ऋषि को धक्का देकर उतार दिया. और मुझे बिजपुर ले गए.
बिजपुर पहुँच कर पंकज मिश्रा रोहित चौरसिया को फोन कर के उसका स्वीफ्ट डीजायर कार नम्बर UP64 BB 0342 में सद्दाम अंसारी पंकज मिश्रा रोहित चौरसिया के साथ विजय मरकाम को बैठाकर घुमाते रहे और विजय मरकाम के मोबाईल से ही विजय के घर में फोन कर के विजय के भाई बृजेश मरकाम से तीन लाख रुपयें फिरौती की मांग करने लगे.
पंकज मिश्रा कहता था कि तुम लकड़ी के तस्करी में मुखबीरी करते हो. जिसकी वजह से मेरा नुक्सान हुआ है. उसका भरपाई तुम कर दो नही तो तुम्हे जान से मार कर फेंक देंगे.
8 अगस्त 2025 को थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 150 / 25 धारा 140 (1) बीएनएस के प्रार्थी बृजेश सिहं पिता राम सिंगार जाति गोंड़ उम्र 22 साल की रिपोर्ट पर प्रार्थी के भाई विजय लाल मरकाम को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अपहरण कर लेने की रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज किया गया.
अपहृत विजयलाल मरकाम के मोबाईल लोकेशन के आधार पर बिजपुर के मोबाईल टावर के पैनल रुम से बरामद किया गया. 
आरोपी सद्दाम अपने बयान में बताया कि 5 अगस्त 2025 को बिजपुर में पंकज मिश्रा मुझे और विजय गुप्ता को फोन कर के बुलाया और विजय मरकाम के अपहरण का प्लान बनाया. अपहरण करने के बाद विजय गुप्ता कार को लेकर चला गया तब रोहित चौरसिया के गाडी को पंकज मिश्रा फोन कर के बुलाया और 6 अगस्त 2025 से 7 अगस्त 2025 के शाम 6;30 बजे तक रोहित चौरसिया के गाड़ी में बैठाकर घुमा रहे थे और फिरौती की मांग कर रहे थें.
रोहित चौरसिया अपने बयान में बताया कि ज्यादा पैसे की लालच में अपने गाड़ी में घुमाया था और मेरे सामने पंकज मिश्रा सद्दाम अंसारी मुखबीरी के शक और लकड़ी तस्करी मे नुकसान होने वाला पैसा की भरपाई के लिये पैसे की मांग कर रहा था.
इस मामले में आरोपी सद्दाम अंसारी से उसका मोबाईल फोन रोहित चौरसिया से UP64 BB 0342 का स्वीफ्ट डीजायर कार को जप्त कर दोनो आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. और मामले के फरार आरोपी सतीश कुमार गुप्ता पिता भोलानाथ गुप्ता उम्र 39 साल निवास बीजपुर थाना बिजपुर जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) को पता तलाश कर उसके सकुनत से हिरासत में लेकर थाना बसंतपुर आये. जिसे घटना के बारे में बारीकी से पुछताछ किया गया.
आरोपी ने अपना जुर्म करना कबूल किया और बताया कि दिनांक घटना को पंकज मिश्रा एवं सद्दाम अंसारी के साथ सफेद रंग के स्वीफ्ट डीजायर कार नम्बर UP64 AK 7444 से विजय मरकाम को अपहरण कर साथ ले गया था. आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सबूत पाये जाने पर 31 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य अदालत में पेश किया गया.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, प्र.आर. 120 पंकज पोर्ते, प्र.आर. 721 विनोद सागर, आरक्षक 291 ताराचंद सिंह शामिल रहे.
गिरफ्तार आरोपी
सतीश कुमार गुप्ता पिता भोलानाथ गुप्ता उम्र 39 साल निवास बीजपुर थाना बीजपुर जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t