धमतरी में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट के मामले का धमतरी पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari police solved the case of robbery of 20 lakhs in a few hours, 6 accused including a minor arrested

धमतरी में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट के मामले का धमतरी पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटियाडीह कबीर आश्रम के पास 20 लाख रुपये की लूट की बड़ी घटना सामने आई थी. जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से नगद रकम और कई वाहनों को भी जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी पुरषोत्तम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने सेठ सागर गांधी के कहने पर 20 लाख रुपये लेकर धमतरी जा रहा था. जब वह अपने ड्राइवर और एक परिचित के साथ सेलेरियो कार नम्बर CG08 AU 4942 से धमतरी के लिए निकला. तभी दोपहर 1:30 बजे पोटियाडीह के पास एक स्कॉर्पियो वाहन ने तेज रफ्तार में पीछे से आकर उनकी कार को टक्कर मार दी. इससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ और बिजली के खंभे से टकरा गई. तभी स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों ने चेहरों पर स्कार्फ बांधकर बंदूकनुमा हथियार दिखाकर मारपीट की और कार में रखे 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर धमतरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरु की. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों की मदद से पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की पहचान की और मुखबिर की खबर पर पांच आरोपियों नेमचंद बघेल, ज्ञानचंद बंदे, प्रदीप बंदे, कृष्णा भारती और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी नेमचंद बघेल पूर्व में सागर गांधी के लिए ड्राइवर का काम करता था और उसे उनके पैसों की आवाजाही की जानकारी थी. करीब तीन महीने पहले उसने अपने साथी राजेश साहू के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई. आरोपियों ने 22 मार्च को सागर गांधी का पैसा ले जाने की खबर पाकर स्कॉर्पियो से पीछा किया और वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.85 लाख रुपये नकद, लूट में इस्तेमाल स्कार्पियो नम्बर CG08 AN 4716 और स्विफ्ट डिजायर CG08 AQ 7420 वाहन, एयरगन समेत कुल 33.87 लाख रुपये के सामान जब्त किए हैं. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. जबकि नाबालिग बालक को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया.
आरोपियों से जप्त सामाग्री :-
(1) नगद रकम 19,85,000/- रुपये
(2) स्कार्पियो वाहन नम्बर CG 08 AN 4716 कीमत 900000/- रुपये
(03) स्वीफ्ट डिजायर नम्बर CG08 AQ 7420 कीमत 500000/- रुपये
(04) एयरगन कीमत 2000/- रुपये
कुल जुमला कीमत 33,87,000/- रुपये
आरोपियों के पता तलाश और तकनीकी जानकारी के लिए अंतर जिला ऑपरेशन में टीम वर्क का बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए कुछ ही घंटे में सभी संविधियों को हिरासत में लिया गया.
उक्त कार्यवाही एवं आरोपियों को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना सिटीकोतवाली प्रभारी निरी.राजेश मरई, चौकी बिरेझर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, थाना केरेगांव प्रभारी सउनि. प्रदीप सिंह, प्रआर.लोकेश नेताम, हरिश साहू, आर. मुकेश मिश्रा,दीपक साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार,युवराज ठाकुर, विकास द्विवेदी, योगेश नाग, फनेश साहू, कमल जोशी, योगेश ध्रुव, देवेन्द्र साहू,मनोज साहू,युवराज ठाकुर, किशोर देशमुख,भागवत खाण्डेकर, ओमप्रकाश निषाद सहित राजनांदगांव पुलिस एवं रायपुर पुलिस टीम का सहरानीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपियों का नाम :-
(01) प्रदीप बंदे पिता प्रीतम दास बंदे उम्र 22 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
(02) ज्ञानचंद बंदे पिता नरेन्द्र बंदे उम्र 28 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
(03) राजेश साहू पिता टीकम साहू उम्र 30 साल साकिन बुद्ध भरदा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
(04) नेमचंद बघेल पिता दाउलाल बघेल उम्र 30 साल साकिन नाथुनवागांव थाना डोगरगांव जिला राजनांदगांव(छ.ग.)
(05) कृष्णा भारती पिता मंगलदास भारती उम्र 36 साल साकिन लिटिया थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
(06) 1 नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI