सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये ठगी करने वाले शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी और 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार
Dismissed education department employee and 3 including a woman arrested for cheating crores of rupees on the pretext of getting a government job
रायपुर : अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगी करने वाले शिक्षा विभाग के बर्खास्त कर्मी और 1 महिला समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. करीब 2 दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों को अपना शिकार बनाए थे. बड़े अधिकारियों से परिचय होना बताकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे. आरोपी श्याम सुंदर राव शिक्षा विभाग रायपुर का बर्खास्त कर्मी है. आरोपी न्यू राजेन्द्र नगर लालपुर स्थित प्रोग्रेसिव पाईंट में अपना ऑफिस खोलकर रखे थे.
घटना में एक महिला आरोपी भी शामिल है. आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 1 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 420, 34 भादवि. का जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ ठगी की अन्य शिकायते भी हुई हैं. इनमें आरोपियों के खिलाफ अलग से दर्ज एफआईआर दर्ज की जाएगी.
प्रार्थिया ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सांकरा जिला धमतरी की निवासी है. आज से करीब 1 साल पहले जिला धमतरी के सिहावा नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रार्थिया की मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी. जिसने प्रार्थिया को अपना परिचय इंटक का कार्यकर्ता होना और अपनी एप्रोच के आधार पर सरकारी नौकरी लगवाना बताया था. उसके बाद से दोनों के बीच फोन में बात होती रहती थी.
जिस पर प्रार्थिया को स्वयं शर्मा के बातों पर यकीन हो गया. प्रार्थिया अपने जीजा शिव नेताम के साथ प्रोग्रेसिव पाईंट लालपुर न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर स्थित स्वयं शर्मा के ऑफिस में जाकर स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा से मिली. जो प्रार्थिया को रेलवे विभाग में नौकरी लगाने का आश्वासन देकर 1,50,000 रुपए की मांग किए. जिस पर प्रार्थिया 50,000 रुपए नगदी प्रीति शर्मा को दी और 25 अप्रेल 2024 को प्रार्थिया फोन पे के जरिए प्रीति शर्मा के खाते में 40,000 रुपए ट्रांसफर की.
प्रीति शर्मा एवं स्वयं शर्मा प्रार्थिया को भरोसा दिलाया कि एक हफ्ते में रेलवे विभाग में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लग जाएगी. उसके बाद दोनों प्रार्थिया का फोन उठाना बंद कर दिया. जिस पर प्रार्थिया कई बार उनके आफिस आई. लेकिन दोनों ऑफिस में नहीं मिलते थे.
1 सितम्बर 2024 को प्रार्थिया द्वारा फिर दूसरे के फोन से प्रीति शर्मा को फोन करने पर प्रीति शर्मा बोली कि पैसा वापस नहीं करूंगी जो करना है कर लो. इसी तरह स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा द्वारा देवचरण मानिकपुरी निवासी ग्राम देवझार अहिवारा दुर्ग सहित अन्य करीब 20 लोगों को अलग-अगल विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे करोड़ो रुपए ठगी कर ना ही उनका नौकरी लगवाए और ना ही उनका रकम वापस किए.
प्रार्थियों की इस रिपोर्ट पर स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 420, 34 भादवि. का जुर्म दर्ज किया गया. नौकरी लगाने के नाम करोड़ों रुपये की ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर निरीक्षक जितेन्द्र ताम्रकार को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थिया सहित अन्य पीड़ितो से डिटेल पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा मामले में मुखबीर लगाने के साथ ही आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपियों की मौजूदगी के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर मामले में आरोपी भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा और धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा खमतराई रायपुर निवासी श्याम सुंदर राव जो शिक्षा विभाग रायपुर का बर्खास्त कर्मी है. के कहने पर उसके साथ मिलकर लोगों को अपने झांसे में लेकर नौकरी लगाने के नाम पर करीब 2 दर्जन लोगों से करोड़ो रुपये ठगी करना कबूल किया गया. जिस पर मामले में शामिल आरोपी श्याम सुंदर राव को भी पकड़ा गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा उम्र 26 साल निवासी ग्राम तूता सेक्टर 23 बी.एस.यु.पी. कॉलोनी मकान नंबर 62 व 63 थाना अभनपुर जिला रायपुर. हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर.
02 धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा 29 साल निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07 थाना चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर.
03 श्याम सुंदर राव पिता कामेश्वर राव उम्र 50 साल निवासी सन्यासी पारा सोलापुरी माता मंदिर के पास थाना खमतराई जिला रायपुर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



