बर्थडे पार्टी में केक काटने को लेकर विवाद, युवक को पिकअप से कुचलने का आरोप, मौके पर मौत, 4 दोस्त गिरफ्तार, मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां

Dispute over cake-cutting at a birthday party; youth allegedly run over by a pickup truck and killed on the spot; four friends arrested; celebrations turn to mourning.

बर्थडे पार्टी में केक काटने को लेकर विवाद, युवक को पिकअप से कुचलने का आरोप, मौके पर मौत, 4 दोस्त गिरफ्तार, मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां

दुर्ग : दुर्ग शहर के कुरुद वार्ड में जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई. जब 21 साल के युवक अंकित की बोलेरो पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि मामूली विवाद के बाद मृतक युवक का परिचित उसका पीछा करते हुए पहुंचा और पिकअप से उसे टक्कर मार दी. गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने चार आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
बर्थ डे दिन ले ली जान
मिली जानकारी के मुताबिक अंकित सिंह उम्र 21 साल सुंदर विहार के फेस 2 स्थित दुर्गा पंडाल गार्डन में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था. दोस्तों के साथ केक काटने के बाद अंकित वहीं रुका हुआ था. इसी दौरान उसका परिचित गोपी सरदार वहां पहुंचा और दोबारा केक काटने की बात कहते हुए अंकित को अपने साथ थोड़ी दूर ले गया. वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ता देख अंकित के दोस्तों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग कर दिया. इसके बाद अंकित वहां से चला गया.
कुछ युवक आपस में बैठे थे मैदान में. किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ इसी दौरान पिकअप वाहन से दबकर युवक की जान चली गई.
गाड़ी से टक्कर मारकर कुचलने का आरोप
आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में गोपी सरदार ने बोलेरो पिकअप से अंकित का पीछा किया. आरोपी ने अंकित को पिकअप से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद आरोपी ने अंकित को कुचलने की भी कोशिश की. घटना में अंकित गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा. उसके दोस्तों ने उसे चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
खुशियां मातम में बदली
जन्मदिन की खुशियों के बीच हुई इस घटना से परिवार और दोस्तों में मातम पसरा हुआ है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. और पिकअप वाहन नम्बर CG 07 DC 6706 जब्त किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, उम्र 23 साल निवासी एलआईजी 80, पम्प हाउस के पास, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला-दुर्ग
गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन, उम्र 24 साल निवासी कैलाश नगर, भिलाई, जिला-दुर्ग
मिलिंद साहू, उम्र 21 साल निवासी एसीसी चौक, नंदिनी रोड, जामुल, जिला-दुर्ग
शुभम शर्मा, उम्र 21 साल निवासी गोकुल नगर, थाना जामुल, जिला-दुर्ग
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?