दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत, एक लाख रुपये के लिए पति पर प्रताड़ित कर हत्या करने का लगाया आरोप, मायके वालों ने अस्पताल में किया हंगामा

Suspicious death of a mother of two daughters; husband accused of harassment and murder over one lakh rupees; family members created a commotion at the hospital.

दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत, एक लाख रुपये के लिए पति पर प्रताड़ित कर हत्या करने का लगाया आरोप, मायके वालों ने अस्पताल में किया हंगामा

बिलासपुर/संकरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले सिम्स अस्पताल पहुंच गए. जहां उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया. मायके वालों का आरोप है कि ससुरालवाले बेटी से 1 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहे थे. दो बेटी होने के बाद उसे प्रताड़ित भी किया जाता था. उन्होंने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है. यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है.
पति पर मारपीट और 1 लाख मांगने का आरोप
ग्राम सकर्रा के रहने वाले विदेशी निर्मलकर ने बताया कि बहन दुर्गा निर्मलकर उम्र 26 साल की शादी 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी. शादी के बाद दुर्गा की दो बेटियां हुईं। दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे. पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाता था.
चानक तबीयत बिगड़ने से मौत, हत्या का आरोप
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे रोहित ने फोन कर दुर्गा के बेहोश होने की खबर दी. उसने बताया कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद वह सैदा पहुंचा। जहां पता चला कि दुर्गा को पहले प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था. हालत नाजुक होने पर उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया,.जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गले पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए परिजनों ने दुर्गा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है.
पुलिस बोली- PM रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
रविवार को परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने शव को मरच्यूरी भेज दिया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वजह का का पता चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?