तेज साउंड में गाना बजाने पर विवाद, फ्लैट में घुसे 4-5 लोग, तोड़फोड़ कर की मारपीट, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारा चाकू,तीन आरोपी गिरफ्तार

Dispute over loud music; 4-5 men enter flat, vandalize apartment, assault property dealer's son; police examine CCTV footage

तेज साउंड में गाना बजाने पर विवाद, फ्लैट में घुसे 4-5 लोग, तोड़फोड़ कर की मारपीट, प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को मारा चाकू,तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर की इंद्रप्रस्थ फेस-2 सोसाइटी में रविवार देर रात गाना बजाने के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को 5 आरोपियों ने चाकू मार दिया. कान के पास चोट लगने से वो लहूलुहान हो गया. सीसीटीवी कैमरे में मिले वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त कर रही है. यज मामला डीडी नगर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रप्रस्थ फेस-2 सोसाइटी के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे सोजल थावरे और आर्यन थावरे रहते हैं. रविवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ घर में पार्टी कर रहे थे. उनके फ्लैट में तेज आवाज में गाना बज रहा था. इस दौरान रात 9 बजे दूसरे ब्लॉक में रहने वाले 4-5 लोग आए और उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए.
आरोपियों ने गालियां देते हुए गाना बंद करने के लिए कहा. प्रॉपर्टी डीलर के बेटों ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी. आरोप है कि हमलावरों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और टीवी, फ्रिज सहित घर के कई सामान में तोड़फोड़ कर दी.
इस दौरान चाकूबाजी भी की. जान बचाने के लिए युवकों को 9वें माले पर छिपना पड़ा. पड़ोसी बाहर निकलते तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए. बताया जा रहा है कि इस हमले में दोनों सगे भाइयों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए.
थाना डी.डी. नगर में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 181/26 के तहत धारा 331(5), 296, 115(2), 351(3), 324(2), 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज का भी मुआयना किया और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार रेड कार्यवाही की. तत्पर कार्यवाही के परिणामस्वरूप कुबेर प्रसाद वर्मा, चंदन गुप्ता और विष्णु प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी
कुबेर प्रसाद वर्मा, पिता स्व. मोती लाल वर्मा, उम्र 40 साल निवासी इंद्रप्रस्थ फेस 02 सी/206, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
चंदन गुप्ता, पिता स्व. सरजू लाल गुप्ता, उम्र 33 साल निवासी इंद्रप्रस्थ फेस 02 ईडब्ल्यूएस ई/608, थाना डी.डी. नगर, रायपुर
विष्णु प्रसाद वर्मा, पिता माखन लाल वर्मा, उम्र 43 साल निवासी इंद्रप्रस्थ फेस 02 एलआईजी सी/310, थाना डी.डी. नगर, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB