आकाशीय बिजली गिरने की भयावह घटना, चपेट में आया पेड़ के नीचे मोबाइल देख रहा युवक, नहीं मिली एंबुलेंस, प्राइवेट वाहन से पहुंचाया अस्पताल
A horrific incident of lightning strike, a young man watching mobile under a tree was struck, ambulance was not available, he was taken to hospital in a private vehicle.
गरियाबंद_गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिनापाली में सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने की भयावह घटना सामने आई। सुबह करीब 10 बजे गिरी तेज गाज की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि बिजली गिरने से पेड़ के परखच्चे तक उड़ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक सिनापाली निवासी गोविंद पटेल उम्र करीब 35 साल पेड़ के सहारे खड़े होकर मोबाइल देख रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई. बिजली इतनी तेज थी कि पेड़ के टुकड़े उड़ गए और पास खड़े युवक के कपड़े तक जल गए.
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल 108 एंबुलेंस को खबर दी गई. लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की वजह से परिजन और ग्रामीण घायल युवक को प्राइवेट वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया. फिलहाल उसकी हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल रहा. विशेषज्ञों ने गरज-चमक और बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने या खुले स्थानों में मोबाइल उपयोग करने से बचने की सलाह दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



