फिश करी के लिए नशेड़ी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट–पीटकर की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी कमलेश गिरफ्तार

Drunk son killed his mother for fish curry, brutally killed her by beating her with a stick, panic in the area, accused Kamlesh arrested

फिश करी के लिए नशेड़ी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट–पीटकर की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी कमलेश गिरफ्तार

गरियाबंद/फिंगेश्वर/जोगिडीपा : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से शनिवार की शाम हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां मछली सब्जी (फिश करी) बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना राजिम फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा की है,
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे कमलेश नंदे उम्र 35 साल और उसकी मां चंदा नंदे उम्र 55 साल के बीच अक्सर रोजमर्रा की बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी. शनिवार को घर में मछली सब्जी (फिश करी) को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद पूरे गांव में अफरा–तफरी और दहशत का माहौल फैल गया.
वारदात  की खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों की संवेदनशीलता और बिगड़ते पारिवारिक हालातों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नंदे लंबे समय से शराब और नशे का आदी है. नशे की लत के कारण घर में अक्सर विवाद करता था. परिवार और गांव वाले उससे परेशान रहते थे. इस घटना से पूरा इलाका दहल गया है.
बता दें कि इसी तरह का एक मामला कुछ दिन पहले धमतरी जिले से सामने आया था. वहां 26 अगस्त को सांकरा गांव में पति ने अपनी पत्नी से अंडे की सब्जी बनाने की जिद की थी. तीजा पर्व के कारण पत्नी ने बनाने से मना कर दिया. जिससे नाराज होकर पति ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t