ई-रिक्शा की बैट्री चार्जर और ड्रोन कैमरा चोरी मामले का हुआ खुलासा, शातिर चोर विकास पाण्डेय चढ़ा पुलिस के हत्थे

E rickshaw battery charger and drone camera theft case exposed vicious thief Vikas Pandey caught by police

ई-रिक्शा की बैट्री चार्जर और ड्रोन कैमरा चोरी मामले का हुआ खुलासा, शातिर चोर विकास पाण्डेय चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में दो मकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. दोनों मामलो का आरोपी विकास ही निकला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.   
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी तेजस्वी वर्मा ने 2 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दोस्तों के साथ बंगालीपारा में किराये के कमरे में रहता है. नौकरी की तैयारी कर रहा है. साथ ही पार्ट टाइम विडियो शूटिंग का काम भी करता है. 1 दिसंबर 2024 के रात खाना खाकर सो गये थे. 4-5 लोग एक साथ रहने की वजह से दरवाजा अन्दर से बंद नहीं किकिया था. सुबह करीब 9 बजे सोकर उठे तो देखा कि टेबल में रखा सोनी कंपनी का कैमरा, ड्रोन कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक ईविंग मशीन कुल कीमत करीब 95300/- नहीं था. कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
वहीं दुसरे मामले में प्रार्थी राजू जैन ने सरकंडा थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई-रिक्शा चलाता है. रोजाना की तरह वह अपने ई-रिकशा को घर के सामने लॉक कर खड़े किया था. सुबह करीब 7 बजे ई-रिक्शा को सफाई कर रहा था. तब देखा कि रिक्शा के बैट्री चार्जर कीमत 6000/- रुपये. का नहीं था. कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया.
उक्त रिपोर्ट पर अप.क्र. 1498/24 धारा 305 बीएनएस दर्ज कर पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी जुट गई. सीसीटीव्ही कैमरों फूटेज का मुआयना करने पर संदेही विकास पाण्डेय के रुप में पहचान हुई.
जिसके बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर संदेही विकास पाण्डेय को उसके निवास से पकड़ा गया.
जिससे बैटरी चार्जर और कैमरों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने घर में छिपा कर रखना बताते हुये चोरी किया हुआ माल बरामद कराया. जिसे जप्त कर आरोपी विकास उर्फ गट्टू महराज पिता राम कुमार पाण्डेय उम्र 19 साल निवासी बंगालीपारा गली नं. 3, जायसवाल आटा चक्की के पास सरकण्डा, थाना गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक देवेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त, आर. मुकेश शर्मा, शिव जोगी एवं अन्य का अहम योगदान रहा.
आरोपी
विकास उर्फ गट्टू महराज पिता राम कुमार पाण्डेय उम्र 19 साल निवासी बंगालीपारा गली नं. 3, जायसवाल आटा चक्की के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI