राष्ट्रीय शोक के दौरान सरकारी अधिकारियों ने लगाए ठुमके, PWD रेस्ट हाउस में हुई पार्टी, लोगों ने जमकर खाई बिरयानी, टीचरों ने किया डांस
During the national mourning, government officials danced a lot, a party was held in the PWD Rest House, people ate a lot of biryani, teachers danced
राष्ट्रीय शोक के दौरान जमकर हुआ डांस, सरकारी अधिकारियों ने लगाए ठुमके
कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया में राष्ट्रीय शोक के दौरान अधिकारियों ने जमकर डांस किया. सरगुजा संभाग के सभी जिलों के आबकारी अधिकारियों ने जमकर ठुमके लगाए.
गौर घाट जलप्रपात में पिकनिक मनाने के दौरान अफसरों नें डांस किया. डांस का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें सरगुजा के उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिले के अफसर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
राष्ट्रीय शोक के दौरान PWD रेस्ट हाउस में हुई पार्टी, लोगों ने जमकर खाई बिरयानी, मौके पर पहुंचे SDM
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां राजकीय शोक के दौरान बिरयानी पार्टी की गई. यह पार्टी जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस के बाहर की गई. जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक की घोषणा की गई थी. इस पार्टी में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे. हालांकि यह सभी किसके मेहमान थे. इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
बिना प्रोटोकॉल रेस्ट हाउस में बिरयानी पार्टी के मामले में एसडीम सुरेश साहू मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्टाफ को समझाइश दी. साथ ही नोटिस देने की भी बात कही.
इस मामले की खबर मिलते ही एसडीएम सुरेश साहू घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मौके पर स्टाफ को हिदायत दी. पूरे मामले पर उन्होंने कहा कि बिना प्रोटकॉल के रेस्ट हाउस को बिरयानी पार्टी के लिए कैसे दिया गया. इसकी जांच के लिए मैं खुद पहुंचा हूं और जो भी इसके जिम्मेदार होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम ने कहा कि बिरयानी पार्टी के मामले में अभी तक बिरयानी खाया या बनाया गया है यह जांच का विषय है. पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया जाएगा.
इस मामले में एसडीएम सुरेश साहू ने पूरे मामले पर किसी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि रेस्ट हाउस में बाहर के लोगों की बिरयानी पार्टी चल रही थी. ये किसने मेहमान थे. इसकी जांच चल रही है. उन लोगों ने बड़ी ही सतर्कता से पार्टी की. मीडिया की सतर्कता को देखकर वे लोग फौरन बाहर निकल गए. वहीं रेस्ट हाउस के स्टाफ का कहना है कि यह सारे लोग डिप्टी कलेक्टर या लक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता के मेहमान थे. फिलहाल इन मेहमानों की पुष्टि नहीं हो पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में शिक्षकों और छात्राओं के डांस पर बवाल
धार : मध्य प्रदेश के एक स्कूल में शिक्षिकाओं और छात्राओं का डांस करना भारी पड़ गया है. डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. मध्य प्रदेश के धार जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास स्कूल की छात्राओं का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें उन्हें राष्ट्रीय शोक के दौरान नाचते देखा गया. वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने नोटिस जारी किया.
वायरल हो रहे वीडियो में महिला स्टाफ के सदस्यों को छात्रों के साथ ‘घूमर’ सहित फिल्मी गानों पर नाचते हुए दिखाया गया. यह फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की गई. दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. राष्ट्रीय शोक की अवधि के बावजूद धार जिले के सरकारी छात्रावास में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया.
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक चौधरी ने पुष्टि की कि कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय आवासीय छात्रावास में कार्यक्रम के आयोजन में भाग लेने वाले स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. जवाब आने के बाद तय होगा कि इन पर क्या कार्रवाई होगी.
जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं नेता प्रतिपक्ष अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर ने इस घटना को ‘शर्मनाक’ और पूर्व प्रधानमंत्री का ‘अपमान’ बताया. उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन को स्वीकार किया जा सकता है. लेकिन इसमें शामिल शिक्षिकाओं पर कार्रवाई होनी चाहिए. क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय शोक का ख्याल रखना चाहिए था.
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया हुआ है. राजकीय शोक के दौरान विधानसभा, सचिवालय समेत अहम कार्यालयों में लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहते हैं. इसके अलावा कोई भी औपचारिक या सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



