भालू के अटैक से फटा बुजुर्ग का सिर, घर लौट रहे किसान पर हमला, वन विभाग की लापरवाही बेनकाब, ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Elderly man's head cracked by bear attack, farmer attacked while returning home, Forest Department's negligence exposed, villagers angry, warning of agitation

भालू के अटैक से फटा बुजुर्ग का सिर, घर लौट रहे किसान पर हमला, वन विभाग की लापरवाही बेनकाब, ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

बलरामपुर : सीतारामपुर गांव में खेत की तरफ जा रहे 62 साल के किसान गणेश यादव पर जंगल से भटकी मादा भालू ने हमला कर सिर पर गंभीर चोट पहुंचा दिया. किसान खून से लथपथ हालत में खेत में तड़पता रहा. ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर भालू को भगाया और घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया. समय पर इलाज मिलने से किसान की जान तो बच गई. लेकिन इस हादसे ने पूरे गांव में दहशत और गुस्सा दोनों फैला दिए हैं.
ग्रामीणों का साफ आरोप है कि सेमरसोत अभयारण्य से भालुओं की लगातार आमद हो रही है. मगर वन विभाग आंख मूंदकर बैठा है. न तो सुरक्षा इंतेजाम किए गए. न ही गांव वालों को पहले से कोई चेतावनी दी गई. हादसा होने के बाद ही वन अमला हरकत में आया.
खबर मिलते ही वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी पहुंचे और औपचारिकता निभाते हुए तात्कालिक आर्थिक मदद का आश्वासन दिया. ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग सिर्फ घटना के बाद कागजी राहत बांटकर अपना पल्ला झाड़ लेता है. जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता.
गांव वालों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही वन्यजीव नियंत्रण और सुरक्षा की ठोस व्यवस्था नहीं की गई. तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. किसान पर हुआ यह हमला वन विभाग की नाकामी का ताजा सबूत है. जिसने ग्रामीणों के भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t