IPS के सामने थाने में जमकर हंगामा, भाजपाई बोले- कैसे उठाकर ले आए, आतंकवादी है क्या, भाजपा नेता धीरज सिंह और इन्फ्लुएंसर आकांक्षा पर FIR

A massive commotion erupted at the police station in the presence of an IPS officer; BJP members demanded to know the grounds for the detention, asking if the individuals were terrorists. An FIR has been registered against BJP leader Dheeraj Singh and influencer Akanksha.

IPS के सामने थाने में जमकर हंगामा, भाजपाई बोले- कैसे उठाकर ले आए, आतंकवादी है क्या, भाजपा नेता धीरज सिंह और इन्फ्लुएंसर आकांक्षा पर FIR

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले के कलाकेंद्र मैदान के पास भारतीय जनता पार्टी के नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं, भाजपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली.
कलाकेंद्र मैदान में विवाद और हंगामा
मिली जानकारी के मुताबिक कलाकेंद्र मैदान के पास आंकाक्षा टोप्पो वीडियो बना रही थी. भाजपा नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच विवाद शुरू हो गया. आकांक्षा टोप्पो ने भाजपा नेता धीरज सिंह पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया और वह डर गई. और भागकर कलेक्टोरेट चौक पर स्थित एक होटल में चली गईं. खबर मिलने पर सीएसपी राहुल बंसल तुरंत कलेक्टोरेट चौक पहुंचे और धीरज सिंह को अपनी गाड़ी में बैठाकर कोतवाली थाने ले गए. भाजपा नेता को थाने ले जाने की खबर फैलते ही भाजपा नेता दीपक यादव, रविंद्र तिवारी और कैश मोहम्मद समेत कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए. कार्यकर्ताओं ने थाने के भीतर जमकर हंगामा किया और धीरज सिंह को थाने से बाहर निकाल लाए.
हंगामेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. हंगामेबाजी के बीच यूट्यूबर आकांक्षा टोप्पो थाने में बैठे रही और धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग करती रही.
भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा ने पुलिस को आवेदन देकर भाजपा नेता धीरज सिंह पर जातिगत गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धीरज सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3-1 के तहत मामला पंजीकृत किया.
इन्फ्लुएंसर्स पर दर्ज हुई प्राथमिकी
भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक फिर से थाने में जमा हो गए. कार्यकर्ताओं ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद की त्वरित कार्रवाई की मांग रखी. पुलिस ने शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया. दोनों पर राजनेताओं के खिलाफ विवादित पोस्ट डालने और सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb