खाना बनाने को लेकर बड़ी बहन से विवाद करना पड़ा महंगा, 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट ने कीटनाशक का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम
Dispute with elder sister over cooking proves fatal; 21-year-old law student consumes pesticide and dies during treatment; family plunged into grief.
बिलासपुर/पचपेड़ी : न्यायधानी में खुदकुशी का मामला सामने आया है. खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद 21 साल की लॉ स्टूडेंट ने कीटनाशक का सेवन कर लिया. नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका लॉ की स्टूडेंट थी. यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के भटचौरा गांव का है.
बहन से विवाद के बाद उठाया ये खौफनाक कदम
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटचौरा निवासी विशंभर पुरैना किसान की बेटी 21 साल की सोनिया पुरैना बलौदाबाजार जिले के एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई करती थी. छुट्टी पर वो अपने घर भटचौरा में थी. इसी दौरान उसकी बड़ी बहन ने उसे खाना बनाने के लिए कहा. इस बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया. कहासुनी के बाद सोनिया ने नाराज होकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया. कीटनाशक पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. हालत खराब होने पर सोनिया ने परिजनों को कीटनाशक सेवन करने की जानकारी दी.
इलाज के दौरान मौत
आनन-फानन में उसे फौरन इलाज के लिए मस्तूरी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालात को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया. हालांकि यहां कुछ ही देर बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और इलाज के दौरान सोनिया की मौत हो गई. घटना की खबर पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है. शव को पीएम के लिए भेजकर घटना की जांच की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



