सुसाइड से पहले इमरजेंसी कॉल, स्कूल के सफाईकर्मी ने कुएं में कूदकर दी जान, मामूली विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, नशा बनी वजह!
Emergency call made before suicide; school cleaner jumps into a well and ends his life; took the drastic step following a minor dispute; substance abuse cited as the reason.
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से युवक के सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाद के बाद युवक ने कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान लोकेश कुमार यादव उम्र 35 साल के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामला देवभोग थाना इलाके के कुदलीमुड़ा गांव का है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लोकेश स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. घटना की खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. कुएं से शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्रवाई की गई. जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया.
सुसाइड से पहले 112 पर किया था कॉल
शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के दौरान युवक शराब के नशे में था. इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. यह भी सामने आया कि सुसाइड से पहले लोकेश ने डॉयल 112 पर भी कॉल किया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



