रायपुर शहर में होने वाली पार्टियों के इवेंट मैनेजर ड्रग्स केस में गिरफ्तार, 3 सप्लायर भी पकड़ाए, लाखों का माल जब्त, मचा हड़कंप

Event manager of parties held in Raipur city arrested in drugs case, 3 suppliers also arrested, goods worth lakhs seized, commotion created

रायपुर शहर में होने वाली पार्टियों के इवेंट मैनेजर ड्रग्स केस में गिरफ्तार, 3 सप्लायर भी पकड़ाए, लाखों का माल जब्त, मचा हड़कंप

रायपुर : शहर में संचालित ड्रग्स कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इवेंट मैनेजर सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, एक कार, 85,300 नकद और 8 मोबाइल फोन समेत करीब 20 लाख का माल जब्त किया गया.
देवेन्द्र नगर ओवरब्रिज के पास पहली गिरफ्तारी
थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन रोड पर चारपहिया वाहन से तीन आरोपियों को पकड़ा गया. इनमें हर्ष आहूजा उम्र 23 साल, मोनू विश्नोई उम्र 29 साल हिसार, हरियाणा और दीप धनोरिया उम्र 41 साल शामिल हैं. इनके कब्जे से ड्रग्स और नगदी रकम बरामद हुई.
कार्टेल की कड़ियां उजागर, महिला सप्लायर भी गिरफ्तार
जांच के दौरान शहर में एमडीएमए का बड़ा कार्टेल सामने आया. पुलिस ने मुख्य सप्लायर नाव्या मलिक और उसके साथी अयान परवेज को भी पकड़ा. इनके पास से 3 मोबाइल फोन और प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद हुई. पूछताछ में सोहेल खान, जुनैद अख्तर और विधि अग्रवाल का नाम सामने आया. जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.
मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस
पूछताछ में विधि अग्रवाल ने शंकर नगर निवासी ऋषीराज टंडन का नाम लिया. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पूछताछ कर कार्टेल की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेजेस की जांच जारी है.
गंज थाने में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपियों को कोर्ट से पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.
इस बड़ी कार्रवाई से रायपुर में सक्रिय ड्रग्स सिंडिकेट को जोरदार झटका लगा है और पुलिस आगे की जांच में और भी नाम सामने आने की संभावना जता रही है.
गिरफ्तार आरोपी
हर्ष आहूजा उम्र 23 साल निवासी कटोरा तालाब रायपुर
मोनू विश्नोई उम्र 29 साल निवासी हिसार (हरियाणा)
दीप धनोरिया उम्र 41 साल निवासी खम्हारडीह रायपुर
नाव्या मलिक, निवासी तेलीबांधा रायपुर
अयान परवेज, रायपुर
सोहेल खान पिता सिकंदर खान उम्र 29 साल निवासी दलदली रोड वार्ड नं. 13 थाना कोतवाली जिला महासमुंद
जुनैद अख्तर पिता जाहिर अख्तर उम्र 28 बैद्यनाथ पर धोबी गली थाना सिटी कोतवाली रायपुर
ऋषीराज टण्डन निवासी जी.टी. हाईट्स शंकर नगर थाना सिविल लाईन रायपुर
विधि अग्रवाल पिता महेश अग्रवाल उम्र 27 साल निवासी शुभम कॉर्पोरेट्स आदित्य हाईट्स ए-501 थाना तेलीबांधा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t