इंदिरा गांधी की मनाई गई 107वीं जयंती, खरगे, राहुल, प्रियंका ने आयरन लेडी को किया नमन, रोजाना रॉयल्टी चोरी कर लाखों का नुकसान -NSUI

Indira Gandhi 107th birth anniversary celebrated Kharge Rahul Priyanka paid homage to the Iron Lady loss of lakhs by stealing royalty daily NSUI

इंदिरा गांधी की मनाई गई 107वीं जयंती, खरगे, राहुल, प्रियंका ने आयरन लेडी को किया नमन, रोजाना रॉयल्टी चोरी कर लाखों का नुकसान -NSUI

खुलेआम रॉयल्टी चोरी कर रोजाना लाखों का नुकसान -NSUI

रायगढ़ : छग में विष्णू देव साय की सरकार बनने के बाद जिले के सभी रेत घाट बंद चल रहे हैं. और रेत अनुपलब्ध दिखाते हुए तस्करों के द्वारा अवैध तरीके से रेत घाट पूरे रायगढ़ जिले में चलाया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक लेबडा, रानीगुडा व बाइंग इन घाटो मे ही हर दिन सैकड़ों गाड़ियां निकल रही हैं. जिसकी शिकायत वहां के ग्रामीणो ने भी की थी. ऐसे और बहुत से घाट हैं. जो खनिज विभाग और एनजीटी के नियमों को ताक में रखते हुए पोकलेन नदी में उतार कर रेत हर रोज सैकड़ों की तादाद में ट्रैक्टर और डंफर से अवैध तरीके में रेत की तस्करी की जा रही है. इन सबको जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला हुआ है. जिससे शासन को करोड़ो रुपए के रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है.
एनएसयूआई ने तत्काल ऐसे अवैध परिवहन और अवैध घाटों को बंद कर रेत तस्करो पर कडी कारवाही करने की मांग की है. अन्यथा एनएसयूआई जल्द ही बडा प्रदर्शन करेगी. जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी.
इस ज्ञापन देने में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष जग्गू ठाकुर, लोकेश देवांगन, गौरव साव, बलराम गोंड, कौशल मैत्री, मीनू गुप्ता, सुशांत गुप्ता, आदेश कश्यप, मनीष गुप्ता, नैमिष भोय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

इंदिरा गांधी की मनाई गई 107वीं जयंती, खरगे, राहुल, प्रियंका ने आयरन लेडी को किया नमन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती पर उनकी समाधि शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की.
खरगे ने इंदिरा गांधी के एक उद्धरण के साथ उन्हें याद करते हुए कहा हमने विश्वास किया है और हम अब भी विश्वास करते हैं कि स्वतंत्रता अविभाज्य है कि शांति अविभाज्य है कि आर्थिक समृद्धि अविभाज्य है.
उन्होंने अपने संदेश में पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा करोड़ों भारतीय भारत की लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते रहेंगे. इंदिरा गांधी आजीवन संघर्ष, साहस और गतिशील नेतृत्व की प्रतीक थी. जिन्होंने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया. उन्होंने भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. उनकी जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि.
राहुल गांधी ने अपनी दादी को याद करते हुए एक तस्वीर भी साझा कि जिसमें वह खुद और प्रियंका अपनी दादी की गोद में है. उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा दादी हिम्मत और मोहब्बत दोनों की मिसाल थी. उन्हीं से मैंने सीखा है कि निडर होकर देशहित के रास्ते पर चलते रहना असली ताकत है. उनकी यादें मेरी शक्ति हैं जो हमेशा मुझे राह दिखाती हैं.’
श्रीमती वाड्रा ने कहा मेरी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी जी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत हमेशा महाराष्ट्र के नंदुरबार से करती थीं. वे मानती थी कि आदिवासी समाज की संस्कृति सबसे अच्छी और अनूठी है. क्योंकि वह प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करती है. जब वे प्रधानमंत्री बनीं तो आदिवासी समाज के लिए कई अहम कानून बनाकर उन्हें शक्ति देने का काम किया. उन्होंने अपनी नीतियों से आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों को सबसे ज्यादा मजबूत किया. कांग्रेस जाति आधारित जनगणना और एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग कर इंदिरा गांधी जी के विचारों को ही आगे बढ़ा रही है. दादी जी! आपके दिए सेवा और संस्कार के सबक सदैव हमारे साथ रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सादगी से मनाई स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती

जगदलपुर : संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्व इंदिरा गांधी जी की सादगी तरीके से जयंती मनाई. सभी कांग्रेसजनों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया.
शहर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उनकी जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की राजनीति में पहली बार पुरुष वर्चस्व को चुनौती, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवी पर्स की समाप्ति, चीन के मुखर विरोध के बावजूद सिक्किम का भारतीय गणराज्य में विलय, भारतीय सेना के आगे करीब एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण रोकने के लिए पाकिस्तान के साथ अपनी शर्तों पर शिमला समझौता, विश्व भर के विरोध और प्रतिबंधों की धमकी के बावजूद भारत का पहला परमाणु विस्फोट आज यह सोच कर भी रोमांच हो आता है कि भारत में कोई एक ऐसी प्रधानमंत्री भी हुई थी जिसने देशवासियों को राष्ट्रीय गौरव की इतनी सारी वजहें दी.
मौजूदा समय में देश की जो हालत है. उसमें देश को एकजुट रखने और दुनिया में भारत की ताकत का लोहा मनवाने के लिए इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते पर ही चलने की जरुरत है. श्रीमती गांधी ने विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री रहते वैश्विक क्षितिज पर भारत की बुलंदियों का जो झंडा गाड़ा उसका लोहा विकसित देश भी मानते रहे. उनकी कार्यशैली, त्वरित निर्णय की क्षमता और विपक्षी पर आक्रामक तेवर ने ही उन्हें आयरन लेडी के खिताब से नवाजा. ऐसे में सभी कांग्रेसजनों का यह कर्तव्य है कि खुद को इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते के अनुकूल ढालें और उसी रास्ते पर चल कर देश को समृद्ध और ताकतवर बनाने में मदद करें.
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजनों द्वारा भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया.
इस मौके पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, अमजद खान, रविशंकर तिवारी, एम वैंकट राव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद रशीद खान, सहदेव नाग, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अनुराग महतो, महेश द्विवेदी, असीम सुता, अन्जना नाग,पापिया गाईंन, उस्मान रजा, सलीम अली, लोकेश चौधरी आदि मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

एनएसयूआई ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, धरमपुरा में मनाई स्व इंदिरा गांधी की जयंती

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, धरमपुरा में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई.
इस मौके बस्तर जिला एनएसयूआई (शहर) के जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने इंदिरा गांधी जी के व्यक्तित्व और योगदान पर अपने विचार साझा किया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी की दूरदर्शिता और साहसिक फैसलों ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए अपनी नीतियों को प्राथमिकता दी. हरित क्रांति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में उनके नेतृत्व ने उन्हें एक अद्वितीय स्थान दिया. उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है. जो हमें राष्ट्रहित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की सीख देता है.
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी का जीवन त्याग और साहस का प्रतीक है और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस आयोजन ने सभी को इंदिरा गांधी जी के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी.
इस मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष पंकज केवट, ब्लॉक अध्यक्ष कर्तव्य आचार्य, आदर्श महाविद्यालय अध्यक्ष हंशु नाग, जिला महासचिव नितेश जोशी, सचिव कुणाल पांडेय, राहुल बिसाई, किंशु नाग, अमीषा कुलु, सोमेश प्रसाद, सूरज मौर्य, सुधा नाग, निकिता और अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

विधायक कार्यालय नगरी में इंदिरा गांधी जी की 107 वीं जयंती मनाई गई

नगरी : सिहावा विधायक कार्यालय नगरी में विधायक इंदिरा गांधी के 107वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. सर्वप्रथम श्रीमती गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ 107 वीं जयंती मनाई गई
इस मौके पर विधायक अंबिका मरकाम ने इंदिरा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी के द्वारा देश को दिए गए योगदान और बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता. उन्होंने भारत के लिए जो सपना देखा था. उस सपने को हम सबको मिलकर पूरा करना है. और एक नए भारत का निर्माण कर उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करना होगा. उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक नया देश का निर्माण किया था. इंदिरा गांधी जी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था. उन्होंने कई देश हितों में काम किया. जो आज के समय में स्मरणीय है. जिसके लिए मैं स्व इंदिरा गांधी जी को नमन करती हूं.
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नगरी भूषण साहू, विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत नगर भारत निर्मलकर, नगर पंचायत नगरी पार्षद नगरी जियाउनदिन रिजवी, जितेन्द्र ध्रुव, पूर्व एडरमेंन पेंपन स्वर्णबेर छोटू खान, महेन्द्र पाण्डेय, रुपेश साहू सहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

शहर कांग्रेस ने मनाई इंदिरा गांधी जी की जयंती

धमतरी : कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वाधान में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.
वही वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का जन्मदिन 19 नवंबर 1917 में हुआ था. भारतीय राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी की भूमिका कभी भुलाई नहीं जा सकता है. तेजतर्रार और हर फैसलों को सोच विचार कर फौरन फैसला लेने की ताकत रखने वाली इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहा जाता था.
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रसियों ने एक स्वर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि उनके बताये मार्गो पर चलकर हम सभी को उनके सपनों को पूरा करना है.
वहीं कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, जिला पंचायत सभापति कविता बाबर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, सेवादल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, वरिष्ठ नेता अरविंद दोषी, डॉ विजय प्रकाश जैन, योगेश बाबर, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, पार्षद दीपक सोनकर, राजेश पाण्डेय, ममता शर्मा, नीलू पवार, अवैश हासमी, कमलेश सोनकर, लुकेश्वरी साहू, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, आशुतोष खरे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदित नारायण साहू, सूरज पासवान, पवन यादव, मिथलेश साहू, संजू साहू, शेख सोहेल, रजत सोनकर, गनेश्वरी कामड़े, दीपक साहू, विशु देवांगन, जितेंद्र चंदेल, अरविन्द साहू, लक्की साहू, रुद्रा साहू, भास्कर सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI