स्वास्थ्य अधिकारी की कार हुई हादसे की शिकार, गहरी खाई में गिरकर पलटी, बाल-बाल बची जान, घायल अफसर जिला अस्पताल रेफर

Health officer car met with an accident fell into a deep ditch and overturned narrowly escaped death injured officer referred to district hospital

स्वास्थ्य अधिकारी की कार हुई हादसे की शिकार, गहरी खाई में गिरकर पलटी, बाल-बाल  बची जान, घायल अफसर जिला अस्पताल रेफर

गरियाबंद : सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ डॉ. सुनील रेड्डी कार हादसे में बाल-बाल बचे. नेशनल हाइवे 130 सी पर बारुका और कचना धुरवा के बीच में कार गहरे खाई में जा गिरी.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त डॉक्टर रेड्डी अपनी कार खुद चला रहे थे. इस हादसे में उन्हें सामान्य खरोच भर आई है. हादसा साइड देते वक्त अचानक मोड़ में कार के अनियंत्रित होने से हुआ. हादसे के बाद कुछ देर के लिए डॉ. रेड्डी घटना स्थल पर बेहोश हो गए थे. होश में आने के बाद उन्होंने खुद जिला अस्पताल में सहयोगी को संपर्क कर मदद के लिए बुलाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb