शराब के लिए पैसा न देने पर चाकू की नोक पर रंगदारी, पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Extortion at knife point for not paying for liquor, police arrested three accused within just 2 hours and sent them to jail

शराब के लिए पैसा न देने पर चाकू की नोक पर रंगदारी, पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर : बिलासपुर थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत शराब के लिए पैसों की मांग को लेकर चाकू की नोंक पर एक युवक से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को सकरी पुलिस ने फौरन कार्यवाही करते हुए महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सहसराम सूर्यवंशी उम्र 23 साल निवासी शिकारी मोहल्ला, थाना सकरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कल शाम करीब 5 बजे जब वह सब्जी लेने सकरी बाजार गया था. उसी दौरान नया बाजार तालाब के पास बैठा हुआ था. तभी तीन व्यक्ति निहाल यादव उर्फ लल्लू, समीर यादव और राजकुमार विश्वकर्मा वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे. जब प्रार्थी ने पैसे देने से इंकार किया. तो आरोपियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां दीं. और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर फौरन जुर्म दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को खबर किया गया. पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया. निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर फौरन कार्रवाई की गई.
सकरी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर नया बाजार क्षेत्र से तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म करना कबूल किया. तलाशी के दौरान आरोपी समीर यादव के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद हुआ.
इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर चोलाराम पटेल, राजकुमार क्षत्री, आरक्षक सुमंत कश्यप, विनेन्द्र कौशिक, कलीराम यादव एवं इंद्रावन सिंह मरकाम का सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
1. समीर यादव पिता साधराम यादव उम्र 20 साल निवासी- शांति नगर, सकरी
2. राजकुमार विश्वकर्मा पिता सरजू विश्वकर्मा उम्र 29 साल निवासी- शांति नगर, सकरी
3. निहाल यादव उर्फ लल्लू पिता स्व. पवन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी – बाजारपारा, सकरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB