अश्लील आर्केस्ट्रा डांस मामले में महिला डांसर समेत 15 लोगों की गिरफ्तारी के बाद फिर बड़ी कार्यवाही, कमिश्नर ने SDM को किया सस्पेंड

Following the arrest of 15 people, including a female dancer, in the obscene orchestra dance case, the Commissioner suspended the SDM.

अश्लील आर्केस्ट्रा डांस मामले में महिला डांसर समेत 15 लोगों की गिरफ्तारी के बाद फिर बड़ी कार्यवाही, कमिश्नर ने SDM को किया सस्पेंड

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुए अश्लील डांस मामले में राज्य शासन ने कड़ा रुख अपनाया है. रायपुर संभाग के कमिश्नर महादेव कावरे ने लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में संबंधित एसडीएम (SDM) तुलसीदास मरकाम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
आपको बता दे कि गरियाबंद जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें मनोरंजन के लिए ओडिशा की महिला डांसर्स को बुलाया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान डांसर्स ने अश्लील नृत्य किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया. जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी और इस तरह के कृत्यों पर रोक न लगाने को लेकर प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए थे. अपर कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में एसडीएम की भूमिका और प्रशासनिक लापरवाही की पुष्टि हुई. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कमिश्नर महादेव कावरे ने सस्पेंड का आर्डर जारी किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB