खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद बड़ा एक्शन, पुलिस ने ज्ञानबिंदु डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छात्रों में भरी नाराजगी 

Following the attack on Khan Sir's coaching institute, police arrested Gyanbindu director Roshan Anand and sent him to jail, sparking outrage among students.

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद बड़ा एक्शन, पुलिस ने ज्ञानबिंदु डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छात्रों में भरी नाराजगी 

पटना : बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में बिहार पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले ने राजधानी में कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ते विवाद और तनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा खड़ा कर दिया है.
कदमकुआं थाना पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार किया. जिसके बाद मेडिकल जांच कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और वहां से न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया. इधर बिहार सरकार ने भी सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को “पाताल लोक” से भी ढूंढकर कार्रवाई की जाएगी.
वहीं रौशन आनंद ने खुद पर लगे आरोपों को साजिश बताते हुए दावा किया कि खान सर उनकी कोचिंग के बेहतर रिजल्ट से परेशान थे और ज्ञानबिंदु को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं. इस हाईप्रोफाइल विवाद के बाद बिहार सरकार अब राज्य में कोचिंग संस्थानों के लिए नई कोचिंग पॉलिसी लाने जा रही है. अगले तीन महीने में नई नीति लागू करने की तैयारी है. जिसके तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए सख्त नियम और ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ बनाया जाएगा. सरकार का कहना है कि नियम तोड़ने वाले संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t