रियल एस्टेट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने के नाम पर 1.15 करोड़ की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार, तलाश जारी
Fraud of Rs 1.15 crore in the name of doubling money in real estate and forex trading, 5 accused arrested, mastermind absconding, search continues
कांकेर : रियल एस्टेट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रकम दोगुना करने का झांसा देकर एक करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार किया है. जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है.
पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि 21 मई 2025 को कांकेर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें बताया गया कि अफशा प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड और आगाज इंफॉर्मल्टी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनियां आम लोगों को दो महीने में रकम दोगुना करने, जमीन की खरीद-बिक्री पर 200% कैशबैक और कार जैसे गिफ्ट का झांसा देकर ठगी कर रही थी.
इस फर्जीवाड़े का संचालन कंपनी के डायरेक्टर जगन्नाथ टांडी और उनकी पत्नी, कंपनी की सीईओ अंजूलिका पटेल द्वारा किया जा रहा था. शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने जयप्रकाश बघेल, जितेंद्र देशमुख और अंजूलिका पटेल को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में सामने आया कि कुल ठगी की रकम 1 करोड़ 15 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है.
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने दुर्ग, भिलाई और रायपुर में दबिश देकर 5 और आरोपियों शिवकुमार राजपूत, गोविंद बाघ, श्याम कुमार भोई, विजय कुमार शर्मा और अनिल केशरवानी को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस को आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये नगद भी बरामद हुए हैं. एसपी एलिसेला ने बताया कि मामले में शामिल एजेंटों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जो लोगों से निवेश करवाने का काम कर रहे थे. फिलहाल मामले का मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस की विशेष टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



