फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर दो लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो वायरल, पुलिस ने आरोपी जीजा मुकेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
An objectionable photo of two sisters-in-law went viral through a fake social media account; the police arrested the accused brother-in-law Mukesh and sent him behind bars.
कांकेर : कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र में दो सगी बहनों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक फोटो और अश्लील मैसेज पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने अलग-अलग व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर दोनों बहनों को बदनाम करने की कोशिश की.
पीड़िताओं की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तैयार किए और उन पर आपत्तिजनक फोटो एडिट कर पोस्ट किया. इसके साथ ही आरोपी द्वारा अश्लील संदेश भी भेजे जा रहे थे. जिससे दोनों बहनों को मानसिक रुप से परेशान किया जा रहा था. मामले की शिकायत मिलने के बाद चारामा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पीड़िताओं का बहनोई मुकेश ठाकुर है. जिसने अलग-अलग मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया आईडी का उपयोग कर यह पूरा मामला अंजाम दिया. एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी. पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी मुकेश ठाकुर उम्र 30 साल निवासी धनगांव थाना डौंडीलोहारा, जिला बालोद का रहने वाला है. गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो अलग-अलग व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लंबे समय से दोनों बहनों को निशाना बना रखा था। उसका मकसद उन्हें सामाजिक रूप से बदनाम करना था. इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील किया कि सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से संपर्क करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की फौरन खबर पुलिस को दें. इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 9479155925 भी जारी किया गया है. जहां महिलाएं और बालिकाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. पुलिस ने यह भी कहा कि साइबर अपराध और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



