गांव में चल रहा था जुआ, तभी पुलिस का बजा सायरन, बचने के ल‍िए भागे युवक की कुएं में गिरकर हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

Gambling was going on in the village then the police siren sounded the young man who ran to save himself died after falling into the well angry villagers created a ruckus

गांव में चल रहा था जुआ, तभी पुलिस का बजा सायरन, बचने के ल‍िए भागे युवक की कुएं में गिरकर हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

बालोद : गुरुर थाना क्षेत्र के टेंगनाबरपारा गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई. मृतक की पहचान मोरध्वज ठाकुर उम्र 23 साल पिता कृष्णा ठाकुर के रुप में हुई है. घटना उस समय हुई जब युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने ताश खेलते हुए देखा. जिसके बाद वह घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा. इस दुखद घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर बवाल काटा.
थाना प्रभारी तूल सिंह पाटवी ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम गांव में गश्त कर रही थी. इसी दौरान टेंगनाबरपारा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे. जैसे ही पेट्रोलिंग वाहन की सायरन की आवाज जुआ खेलने वालों तक पहुंची. लोग भागने लगे. जिसमें मोरध्वज कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद सुबह शव को कुएं से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस चुपचाप ताश खेलने वालों को पकड़ लेती. तो मोरध्वज की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही की निंदा की और उचित कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb