गरियाबंद पुलिस ने भिलाई के तस्करों को किया गिरफ्तार, नाबालिग दो आरोपियों से 13 किलो गांजा और वरना कार जप्त

Gariaband police arrested smugglers of Bhilai seized 13 kg of ganja and car from two minor accused

गरियाबंद पुलिस ने भिलाई के तस्करों को किया गिरफ्तार, नाबालिग दो आरोपियों से 13 किलो गांजा और वरना कार जप्त

राजिम : गरियाबंद पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा, शराब, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए थे.
इसी कड़ी में थाना प्रभारी राजिम को मुखबीर से खबर मिली कि एक काला रंग के हुडई कम्पनी की कार नम्बर CG04 NL 5786 की पीछे की डिक्की मे अवैध मादक पदार्थ रखकर फिंगेश्वर से रायपुर की तरफ जा रहा है.
इस खबर के मिलते ही पुलिस की टीम बस स्टैंड राजिम की तरफ रवाना हुई. रायपुर रोड होटल के पास पहुचकर नाकाबंदी की गई. कुछ देर बाद इंतजार करने के बाद मुखबीर के बताए मुताबिक काले रंग की हुडई कम्पनी की वरना कार जो रायपुर की तरफ जा रही थी. जिसे घेराबंदी कर रोककर पकड़ा.
वाहन चलाने वाले से नाम पता पूछने पर अपना नाम गेवेन्द्र साहू पिता राजूलाल साहू उम्र 18 साल साकिन खम्हरियाभाठा नियर शनिदेव मंदिर के पास चिखली रोड जुनवानी भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग का बताया दूसरा संदेही आरोपी नाबालिग बालक दोनों आरोपियों के द्वारा कार के पीछे डिक्की में मादक पदार्थ गांजा रखा गया था.
गांजे का तौल कराने पर 13 kg 490 ग्राम होना पाया गया. इसके साथ आरोपियों का मोबाइल और कार को गवाहों के सामने पुलिस ने जप्त लिया. आरोपी का यह कृत अपराध धारा 20 (ख) NDPS Act का पाए जाने से आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI