बदनाम करने इंस्टाग्राम में युवती का अश्लील विडियो शेयर करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Gariaband police arrested the accused who shared obscene video of a girl on Instagram to defame her and sent him behind bars

बदनाम करने इंस्टाग्राम में युवती का अश्लील विडियो शेयर करने वाले आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

गरियाबंद : युवती को बदनाम करने की नियत से एक युवक ने इंस्टाग्राम में दूसरी महिला के वीडियो को अपलोड कर दिया जिसने एक युवती का नाम और मोबाइल नम्बर लिख दिया. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 22 मार्च 2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इंस्टाग्राम आईडी के धारक द्वारा प्रार्थिया को बदनाम करने की नियत से अज्ञात युवती का अश्लील विडियो इंस्टाग्राम में अपलोड कर विडियो में प्रार्थिया का नाम, पता, मोबाइल नम्बर उल्लेखित किया है.
पीड़िता की इस शिकायत पर आरोपी इंस्टाग्राम आईडी के धारक के खिलाफ धारा 67-ए आईटी एक्ट का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव को जरुरी निर्देश देकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले का निराकरण करने कहा गया.
थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव द्वारा साइबर सेल की मदद से मामले की संदेही सुगम पटेल को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी संदेही द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए पीड़िता और उनके पिता से पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने के लिए इंस्टाग्राम में आईडी बनाकर अश्लील विडियो को स्टोरी में लगाकर पीड़िता और उनके नाम पता पिता का नाम मोबाईल नम्बर को लिख कर शेयर करना कबूल किया गया. घटना में इस्तेमाल एक नग गाढ़ा नीला रंग Infinix कंपनी के फोन को पेश करने पर गवाहों के सामने जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी को गिरफ्तार करने और उनसे घटना में इस्तेमाल मोबाईल फोन को जप्त करने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव एवं स्टाफ की विशेष भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
सुगम पटेल पिता दानीराम पटेल उम्र 21 साल साकिन सिंधौरी खुर्द थाना कुरुद, जिला धमतरी छग
जप्त सामग्री:- घटना में इस्तेमाल एक नग गाढ़ा नीला रंग Infinix कंपनी के फोन
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI